फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lohia villages development works verification

लोहिया गांवों के विकास कार्यों का होगा सत्यापन

Tue, 23 Aug 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Tue, 23 Aug 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 2012 से 2016 तक चयनित 83 लोहिया समग्र ग्रामों में कराए गए विकास कार्यों की सत्यापन होगा। इसके लिए मंडलायुक्त कानपुर ने 10 मंडलीय अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। प्रत्येक प्रत्येक विकास कामों की जांच कर आख्या देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन



सपा सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिछड़े हुए गांवों में विकास कराने के लिए लोहिया समग्र योजना शुरू की। इस योजना के तहत वर्ष 2012 से 2016 तक चयनित लोहिया समग्र गांवों में विकास कार्य कराने के लिए प्रत्येक विभाग में बजट आया। इससे काम भी कराया गया। कितना कराया गया और काम की गुणवत्ता की स्थिति क्या है। इसकी अब जांच होगी।
विज्ञापन



कानपुर मंडलायुक्त ने वर्ष 2012 से 2016 तक चयनित 83 लोहिया समग्र गांवों में कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन किए जाने के लिए दस मंडलीय अधिकारियों की तैनाती की है। इसमें मुख्य अभियंता सिंचाई कानपुर मंडल को बढ़पुर ब्लाक के नौ गांव, मुख्य अभियंता जल निगम कानपुर मंडल को बढ़पुर ब्लाक के सात और कमालगंज ब्लाक के दो गांव सत्यापन के लिए दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कानपुर मंडल को कमालगंज ब्लाक के नौ गांव, संयुक्त कृषि निदेशक कानपुर मंडल को छह गांव कमालगंज ब्लाक और दो गांव कायमगंज ब्लाक के सत्यापन के लिए दिए है। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कानपुर मंडल को कायमगंज ब्लाक के आठ गांव, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग फर्रुखाबाद को कायमगंज ब्लाक के दो और मोहम्मदाबाद ब्लाक के छह गांव सत्यापन के लिए दिए है।

अधीक्षण अभियंता उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन फर्रुखाबाद को मोहम्मदाबाद ब्लाक के चार और राजेपुर ब्लाक के चार गांव सत्यापन के लिए दिए है। क्षेत्रीय दुग्धशाला अधिकारी कानपुर मंडल को राजेपुर ब्लाक के चार और शमसाबाद ब्लाक के चार गांव, सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक कानपुर मंडल को शमसाबाद ब्लाक के आठ और उपनिदेशक भूमि संरक्षण कानपुर मंडल को शमसाबाद ब्लाक के दो और  नवाबगंज ब्लाक के छह लोहिया गांव जांच के लिए दिए है।


इन सभी अधिकारियों को, सीसी रोड, संपर्क मार्ग, तालाबों की स्थिति, विद्यालय भवन और शिक्षण कार्य, विद्युतीकरण समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed