फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lohia hospital ward off dengue

लोहिया अस्पताल में डेंगू वार्ड बंद

Mon, 19 Oct 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 19 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lohia hospital ward off dengue
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में डेंगू वार्ड बंद पड़ा है। वहीं जांच के लिए डेंगू की चार ही किटें बची हैं। रविवार की रात डेंगू की आशंका पर बालिका को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में जांच की व्यवस्था न हो पाने के कारण परिजन दूसरे अस्पताल ले गए। इस सीजन में अभी अस्पताल में 207 मरीजों के खून की जांच की गई। इसमें 90 फीसदी मलेरिया के केस निकले।
विज्ञापन


जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। फतेहगढ़ के गांव रंपुरा और हाथी खाना में डेंगू के मरीजों के मिलने के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने फांगिग और छिड़काव करना शुरू कर दिया है। शहर के मोहल्ला बढ़पुर में शालिनी पुत्री मनोज को रविवार की रात तेज बुखार आने पर परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां रात में जांच न होने के कारण दूसरे अस्पताल ले गए। लोहिया अस्पताल में डेंगू की चार किटें बची हैं। अस्पताल में एक महीना पहले जांच के लिए 50 किटें आई थीं।  यहां हुई जांचों में डेंगू का कोई भी मरीज नहीं निकाला। अस्पताल सूत्रों की मानें तो जांच में 90 फीसदी मलेरिया के ही रोगी मिले हैं।
विज्ञापन


वर्जन

अस्पताल में हुई जांच में अब तक कोई भी डेंगू का मरीज नहीं मिला। इससे वार्ड बंद चल रहा है। वार्ड को खुला रखने पर इसमें रखे सामान के चोरी होने का खतरा है। - डा. बीबी पुष्कर, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed