फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Locust party plows farmers' sleep, trying to save crop

टिड्डी दल से फसलें बचाने को सतर्क हैं किसान

Fri, 29 May 2020 09:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Locust party plows farmers' sleep, trying to save crop
गांव खजुरिया में डिब्बे बजाकर फसल की रखवाली करते किसान। - फोटो : FARRUKHABAD
टिड्डी दल ने किसानों की नींद उड़ाई, फसल बचाने में जुटे
विज्ञापन

कायमगंज। गांव सुभानपुर में गुरुवार को 60-70 टिड्डी का झुंड देखे जाने पर क्षेत्र के किसानों की नींद गायब हो गई है। कटरी क्षेत्र के गांव खजुरिया में किसान मक्का, ज्वार, उर्द आदि की फसलों के खेत में ढोल, पीपे बजाने के साथ धुआं व धमाके कर फसलों की रखवाली में जुट गए हैं।
खेतों में इस समय मक्का, बाजरा, ज्वार, दलहनी फसलें और सब्जियां हो रहीं हैं। ऐसे में इन फसलों को टिड्डी दल का हमला काफी नुकसान पहुंचा सकता है। गुरुवार को गांव सुभानपुर में 60-70 टिड्डी का झुंड देखा गया था। इसके बाद वहां एसडीएम अमित आसेरी व कृषि अधिकारी भी पहुंचे थे। उन्होंने किसानों को टिड्डी दल से फसलें बचाने के उपाय भी बताए थे।
विज्ञापन

टिड्डी दल देखे जाने के बाद से क्षेत्र के किसानों की रात की नींद व दिन का चैन छिन गया है। कटरी क्षेत्र के गांव खजुरिया, अलीगढ़, अहमदगंज आदि ग्रामों में किसान खेतों में देखे गए। किसान खेत के आसपास धुआं, पटाखे व ढोल, पीपे बजाकर फसलों की सुरक्षा करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव खजुरिया के लेखराज व प्रवेश मक्का के खेत की रखवाली कर रहे थे। उन्होंने बताया उनके खेतों में खड़ी फसल से ही घर का खर्च चलता है। अगर टिड्डी दल का हमला हुआ तो पल भर में सारी फसल चट कर जाएगा। इसलिए खतरे को भांपकर पहले से ही सतर्कता बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed