{"_id":"5efb73e18ebc3e42c3174ed6","slug":"locust-party-buries-farmers-farrukhabad-news-knp5685248132","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मुसीबत बन गए टिड्डी दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को मुसीबत बन गए टिड्डी दल
विज्ञापन
मदनपुर-तबलदार नगला रोड पर टिड्डी दल के हमले से फसल में नुकसान होने से मायूस बैठा किसान।
- फोटो : FARRUKHABAD
टिड्डी दल ने उड़ाई किसानों की नींद
मोहम्मदाबाद। किसान अन्ना जानवरों से फसलें बचाने के लिए पहले से ही परेशान हैं। अब टिड्डी दल ने दिन का चैन और रात की नींद उड़ा दी है। किसान फसल बचाने के लिए रात-दिन खेतों पर ही काट रहे हैं। फिर भी कई खेतों की फसलें बर्बाद हो गई हैं।
किसान मक्का की फसल को टिड्डी दल के हमले से बचाने के लिए कीटनाशक छिड़काव कर रहे हैं। रात में रखवाली करने के बावजूद अन्ना जानवर फसलें खा रहे हैं। खेतों में रात में रखवाली के लिए मचान बनाए गए हैं। रात में मचान पर रखे पीपा बजाकर जानवरों को खदेड़ देते हैं। अब टिड्डी दल आफत बनकर टूटे हैं।
रात में सुरक्षा के बाद दिन में ये मक्का की फसल व पेड़-पौधे खा रहे हैं। कान्हेपुर के किसान संतोष पाल ने बताया कि दिन में टिड्डी मक्का की फसल के पत्ते खा रही हैं। रात में वनरोज फसल नष्ट कर जाते हैं। मदनपुर नगला तबलदार रोड पर स्थित शनिदेव मंदिर के पुजारी राजेंद्र तिवारी ने बताया कि मंदिर के पास खड़े पीपल के पेड़ के पत्ते टिड्डी दल खा गया। तसला, पीपा बजाकर टिड्डी दल को भगाया। पीपल की छांव खत्म हो गई।