{"_id":"6817b3ab049ee76cbb039637","slug":"locks-of-six-houses-broken-jewellery-and-cash-stolen-from-one-house-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-123687-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: छह मकानों के ताले टूटे, एक घर से जेवर-नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: छह मकानों के ताले टूटे, एक घर से जेवर-नकदी चोरी
विज्ञापन
शमसाबाद। थाना क्षेत्र अलग-अलग गांवों में चोरों ने छह घरों को निशाना बनाया। यहां एक घर से चोर जेवर और नकदी उठा ले गए हैं। पुलिस घटना की जांच करने तो गई, लेकिन किसी भी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। क्षेत्र में चोरी की बढ़ रही वारदातों से ग्रामीणों में रोष है।
गांव किसरौली निवासी जयवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, सुखेंद्र सिंह और रामसेवक के बंद पड़े घरों के चोरों ने ताले तोड़ दिए। इन चारों के मकानों में कुछ भी सामान नहीं था, क्योंकि यह लोग परिजनों के साथ दूसरे मकानों में रहते हैं। चोरों ने इसी गांव के रामू के घर का भी ताला तोड़ा। चोर घर से चार हजार रुपये और बर्तन आदि चोरी कर ले गए।
गांव उगरपुर में चोरों ने चरण सिंह के बंद पड़े मकान का ताला तोड़ दिया। सुबह ग्रामीणों ने चरण सिंह के घर का ताला टूटा देखा तो उसे सूचना दी। चरण सिंह दिल्ली में नौकरी करते हैं, जबकि पत्नी बबली हरदोई भाई के घर गई थी।
विज्ञापन
बबली के लौटकर न आने से चोरी का पता नहीं चल सका। चरण सिंह के भाई प्रेमचंद ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि चोर घर से नकदी और जेवर उठा ले गए हैं। थानाध्यक्ष तरुण सिंह भदौरिया ने बताया कि किसी भी मामले में तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।