{"_id":"5e9343058ebc3e76ca4a38b0","slug":"lockdown-silence-on-the-streets-chaupal-in-the-streets-farrukhabad-news-knp554927723","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन : सड़कों पर सन्नाटा, गलियों में ‘चौपाल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन : सड़कों पर सन्नाटा, गलियों में ‘चौपाल’
विज्ञापन
चीनीग्राम मोहल्ले में गली में घूमते मोहल्ले वाले। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस से बचने को चल रहे लॉकडाउन का असर बाजार में दिखाई दे रहा है। जबकि गलियों में इसका कोई असर नहीं है। गलियों दिनभर गुलजार रहती हैं। लोग घरों से बाहर निकल आते और घंटों को गलियों में बनी पटियों पर बैठकर पंचायत कर रहे हैं। मुख्य मार्गों पर तो पुलिस की मुस्तैदी के चलते सन्नाटा है लेकिन गलियां आज भी गुलजार हैं। रविवार को फतेहगढ़ में सुबह ही पुलिस ने ठेली पर सब्जी लगाने वालों को भगा दिया और दुकानों को बंद करा दिया। शहर में कई जगह घूमने वाले युवकों की पुलिस कर्मियों ने पिटाई भी की।
लॉकडाउन में सुबह सात बजे जैसे ही फतेहगढ़ की दुकानों के शटर खुलते ही प्रशासन और पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी। प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों के साथ दुकानों के खुलते ही शटर बंद कराने शुरू कर दिए। हिदायत दी कि यदि दुकान खुली मिली, तो कार्रवाई की जाएगी। ठेली पर सब्जी लगाए लोगों को खदेड़ दिया। कुछ लोगों के पुलिस कर्मियों ने एक-दो डंडे भी लगा दिए। इससे बाजार में सन्नाटा पसर गया। फल व सब्जी की ठेली लगाए लोग गलियों में ठेली लेकर चले गए। इधर, शहर के मुख्यमार्गों पर कोतवाली वेदप्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ घूमे।
नीबाचुअत में एक युवक पैदल जाते दिखा, तो उसे रोक लिया। उससे कारण पूछा, तो वह सही जवाब नहीं दे सका। इस पर उसे दो-तीन डंडे मारकर कानून का उल्लंघन न करने की हिदायत दी। कोतवाल जब चौक पर पहुंचे, तो वहां भी लोग निकलते दिखे। उन्होंने बार-बार बिना काम के निकलने वालों के साथ सख्ती करने की हिदायत दी। यहां भी सुरक्षा कर्मियों ने डंडे फटकारकर लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी। हालांकि शहर व फतेहगढ़ में मुख्य मार्गों पर लॉकडाउन का असर दिखाई दे रहा है, लेकिन मोहल्लों की गलियों में लॉकडाउन का कोई असर नहीं है। दोपहर में धूप अधिक होने पर जरूर गलियों में सन्नाटा रहता है, लेकिन सुबह और शाम को मोहल्लों की गलियां गुलजार रहती हैं।
विज्ञापन
गैस एजेंसी पर उड़ा सोशल डिस्टेंस मजाक
फर्रुखाबाद। शासन प्रशासन की सख्ती के बावजूद गैस एजेंसी स्वामी सबक नहीं ले रहे हैं। रविवार सुबह पल्ला सब्जी मंडी स्थित एक गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी थीं। हालात ऐसे थे कि उपभोक्ता एक-दूसरे के ऊपर चढ़े जा रहे थे। एजेंसी मालिक ने सामाजिक दूरी के कानून का पालन कराने में कतई दिलचस्पी नहीं दिखाई।