फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Location of village youth found at incident site

घटना स्थल पर गांव के युवक की मिली लोकेशन

Mon, 24 Jan 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Location of village youth found at incident site
फर्रुखाबाद। छात्रा से दुष्कर्म व हत्या के मामले की जांच में जुटी दो जनपदों की पुलिस को गांव के ही एक युवक की लोकेशन घटनास्थल पर मिली है। परिजनों ने गांव के युवक के खिलाफ तहरीर दी है। इस मामले में कन्नौज पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज की कोतवाली गुरसहायगंज के एक गांव के किसान की 12 वर्षीय पुत्री बीस जनवरी को घर से लापता हुई थी। वह कक्षा छह की छात्रा थी। किसान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ छात्रा को ले जाने का मामला दर्ज किया था। शनिवार शाम को किसान की बेटी का शव कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव श्रृंगीरामपुर के खेत में निर्वस्त्र मिला।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में उसकी गला घोंटकर हत्या करने व दुष्कर्म की पुष्टि हुई। हत्या के खुलासे में दोनों जनपद की पुलिस लगी है। पुलिस ने श्रृंगीरामपुर घटनास्थल पर रेंज में आए मोबाइल नंबरों की सर्विलांस के जरिए सूची बनाई। इसमें छात्रा के गांव के एक युवक का मोबाइल नंबर लोकेशन में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से वह युवक फरार है। छात्रा के परिजनों ने रविवार रात गांव के युवक के खिलाफ हत्या करने के आरोप में गुरसहायगंज कोतवाली में तहरीर दी। इसमें युवक पर पहले भी छात्रा को परेशान करने का आरोप लगाया गया है।

सूत्रों के अनुसार गुरसहायगंज पुलिस ने छात्रा को ले जाने के मुकदमे में हत्या व दुष्कर्म की धारा को बढ़ाकर परिजनों की तहरीर को भी विवेचना में शामिल कर लिया है। अब पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed