{"_id":"690a4c6f19ab5856e20d9224","slug":"location-of-khudaganj-ambulance-found-parked-in-chc-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-132206-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लोकेशन खुदागंज की, सीएचसी में खड़ी मिली एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लोकेशन खुदागंज की, सीएचसी में खड़ी मिली एंबुलेंस
Wed, 05 Nov 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 11 कमालगंज सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ। संवाद
कमालगंज। सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ को खुदागंज के बजाय एंबुलेंस अस्पताल में खड़ी मिलीं। इस पर उन्होंने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
कार्यालय में बैठ रजिस्टर आदि देख सुधार के निर्देश दिए। वहीं, वार्ड के बाहर नवजात को स्तनपान कराने पर नाराजगी जताई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार मंगलवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण करने पहुंचे। अस्पताल परिसर में खड़ी 108 सेवा की एंबुलेंस के चालक व ईएमटी सीएमओ को देख हड़बड़ाहट में गाड़ी लेकर जाने लगे।
इस पर सीएमओ ने पता किया तो उस एंबुलेंस की लोकेशन खुदागंज थी, जबकि वह अस्पताल में मिली। इस पर उन्होंने 108 सेवा के परियोजना प्रबंधक से बात कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रसूति केंद्र में जाकर जायजा लिया तो एक महिला कक्ष के बाहर बैठ बच्चे को स्तनपान करा रही थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए वार्ड में ही रहने के निर्देश दिए।
स्टाफ नर्स ने जानकारी लेकर साफ- सफाई रखने के निर्देश दिए। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार को रोजाना आरोग्य केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएचओ सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक केंद्र पर ही रहेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद सीएमओ ने श्रंगीरामपुर में लगे स्वास्थ्य कैंप का जायजा लिया। यहां उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि एक एंबुलेंस पकड़ी है, उसमें लोकेशन का खेल रहा है। उसकी जांच कराई जाएगी, यदि गलत पाया गया तो कार्रवाई होगी।