{"_id":"65be98849067500caf04f8a4","slug":"loader-hits-double-pole-transformer-damaged-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-107916-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लोडर ने डबल पोल में मारी टक्कर, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लोडर ने डबल पोल में मारी टक्कर, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। लोडर की टक्कर से ब्लॉक बढ़पुर क्षेत्र के गांव घारमपुर में डबल पोल पर रखा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते 24 घंटे से गांव की बिजली भी गुल है। पोल पर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से विभाग को करीब 2.9 लाख का नुकसान हुआ है। विभाग ने लोडर मालिक को हुए नुकसान का मुआवजा भरने को नोटिस भेजा है।
शुक्रवार शाम गांव घारमपुर स्थित जेएन दुबे मेमोरियल स्कूल के पास लगे डबल पोल में लोडर चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों पोल के साथ ही उसके ऊपर रखा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे पूरे गांव की बिजली गुल हो गई। शनिवार सुबह लाइनमैन अखिलेश कुमार ने 33/11 केवी उपकेंद्र भोलेपुर के जेई अजीत कुमार को सूचना दी।
जेई मौके पर पहुंचे और हुई क्षति का आंकलन किया। जेई ने लोडर मालिक मनीष कुमार उर्फ मिल्ला शाक्य निवासी घारमपुर से लोडर की टक्कर से डबल पोल गिरने से हुई लगभग 2.10 लाख की क्षति की वसूली करवाए जाने को उप खंड अधिकारी ग्रामीण को पत्र भेजा। अभी तक ट्रांसफार्मर व पोल बदला नहीं गया है, जिससे बिजली गुल है।
विज्ञापन
-- --
घारमपुर में क्षतिग्रस्त हुए 63 केवीए ट्रांसफार्मर से 55 कनेक्शन जुड़े थे। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से लगभग 2.10 लाख का नुकसान हुआ है। पास में ही लगे दूसरे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से कुछ कनेक्शनों को जोड़ दिया गया है। लोडर मालिक के हर्जाना जमा करने पर क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर व डबल पोल बदल दिए जाएंगे। हर्जाना जमा होने के बाद पोल बदलने में एक-दो दिन लगेगा। - अजीत कुमार, जेई