{"_id":"5898afed4f1c1b8752378992","slug":"loader-crushing-death-of-a-child-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर से कुचलकर बालक की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर से कुचलकर बालक की मौत, लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 06 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
बालक की मौत के बाद जाम लगाए गुस्साएं परिजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर खेल रहे बालक की लोडर से कुचलकर मौत हो गई। इससे नाराज ग्रमीणों ने चालक को पकड़कर पीटा। पुलिस ने लापरवाही दिखाई तो कायमगंज मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम और सीओ ने परिजनों को समझाकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया।
गांव कुवेरपुर खास के मजरा आयशा नगर निवासी जबर शेर आगरा में ब्रेकरी में नौकरी करता है। उनके पांच बच्चे और पत्नी गांव में रहती है। सोमवार को जबर सिंह का पुत्र अरशद (6) दोपहर में अपने भाई-बहनों के साथ बाहर सड़क पर खेलने निकल गया। तभी कायमगंज की ओर से तेज गति से आ रहे लोडर की चपेट में आकर अरशद की मौके पर मौत हो गई। यह देखकर चालक लोडर को तेजी से चलाकर भगाने लगा।
शोर मचाते हुए गांव के लोगों ने बाइकों से पीछा कर लोडर को रोक लिया और चालक को पकड़ लिया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। दरोगा उदय नरायन मौके पर पहुंचे और वह चालक को पकड़कर थाने ले गए। इसके बाद वह घटना स्थल पर नहीं गए।
विज्ञापन
पुलिस की इस कार्यप्रणाली को देख परिजन और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शव रखकर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। जानकारी पर कायमगंज कोतवाल, कंपिल एसओ, सीओ कायमगंज नरेश कुमार और एसडीएम अजीत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने में पसीने छूट गए। सीओ ने मृत बालक के पिता से मोबाइल पर बात की और परिजनों से बात कराई।
तब परिजन शांत हुए और जाम खोल दिया। मृतक के ताऊ इदरीश ने दरोगा उदय नरायन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह चालक को ले जाने के बाद दोबारा मौके पर नहीं आए। 100 नंबर पर फोन किया, तब भी पुलिस नहीं आई। एसडीएम और सीओ ने चालक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एसओ मुकेश यादव ने बताया कि पकड़े गए चालक ने अपना नाम बड़े निवासी आजाद नगर कंपिल बताया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।