फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   LLB student shot at railway station, condition critical

एलएलबी के छात्र को रेलवे स्टेशन पर गोली मारी, हालत गंभीर

Thu, 18 Nov 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
LLB student shot at railway station, condition critical
सीएचसी में घायल दीपेश का इलाज करते डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। रेलवे स्टेशन पर टहलने गए एलएलबी के छात्र को गुरुवार रात नकाबपोश बदमाश ने गोली मार दी। गोली पेट के आरपार हो गई है। लोहिया अस्पताल में भर्ती छात्र की हालत गंभीर बताई गई है। वह आरएसएस का खंड शारीरिक प्रमुख भी है। परिजन किसी से रंजिश न होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

कमालगंज के मोहल्ला गांधी नगर निवासी सच्चिदानंद गुप्ता घर में परचून की दुकान रखे हैं। उनका बेटा दीपेश गुप्ता उर्फ यश (22) एलएलबी का छात्र है। वह कचहरी में एक वकील के साथ बैठता है। दीपेश राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का खंड शारीरिक प्रमुख है।
विज्ञापन

गुरुवार रात को वह भोजन करने के बाद रेलवे स्टेशन पर टहलने गया था। प्लेट फार्म के दो चक्कर लगाने के बाद मोबाइल पर किसी मित्र को फोन आ गया। 8:50 बजे दीपेश प्लेट फार्म पर बकरा मंडी की तरफ खड़े होकर बात कर रहा था। इसी बीच आए एक नकाबपोश ने दीपेश को गोली मार दी। गोली लगने से दीपेश गिर पड़ा। हिम्मत जुटाकर फोन पर पिता को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता व परिवार के लोग स्टेशन पर पहुंचे और दीपेश को सीएचसी ले गए, जहां से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है, वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई थी। परिजनों ने बताया कि घटना के समय स्टेशन पर अंधेरा होने कारण दीपेश हमलावर को ठीक से देख नहीं पाया।

सीएचसी के डॉ. मान सिंह ने बताया कि गोली पेट के आरपार हो गई है। प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ स्टेशन पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद लोगों से जानकारी की। प्रभारी निरीक्षक अमर पाल सिंह ने बताया कि मामले छानबीन की जा रही है। परिजनों ने किसी कोई रंजिश न होने की बात कही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed