{"_id":"5e3c5c0c8ebc3ee5935b5cf6","slug":"llb-naklachi-farrukhabad-news-knp5429673139","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी परीक्षा में प्रवेश पत्र पर नकल लिखकर लाने वाला छात्र पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलबी परीक्षा में प्रवेश पत्र पर नकल लिखकर लाने वाला छात्र पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रूखाबाद। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की विधि परीक्षा में नकलचियों की धरपकड़ जारी है। गुरुवार को डीएन कालेज फतेहगढ़ परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के एक छात्र के पास नकल सामग्री पकड़ी गई। छात्र प्रवेश पत्र पर पेंसिल से नकल लिख कागज कर लाया था। नकलची छात्र के पास पेंसिल से लिखा एक अन्य कागज भी बरामद हुआ। छात्र पर अनुचित साधन प्रयोग में कार्रवाई कर उत्तर पुस्तिका व नकल सामग्री विश्वविद्यालय भेज दी गई।
डीएन कालेज फतेहगढ़ परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में एलएलबी के पहले सेमेस्टर के पंचम प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। कमरा नंबर 3 में बाबूसिंह ला कालेज खंदिया के एक छात्र के पास प्रवेश पत्र में आंतरिक सचल दल ने पेंसिल से लिखी नकल पकड़ ली। तलाशी में पेंसिल से लिखा एक अन्य कागज भी बरामद हुआ। प्रभारी वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष डॉ. वीके तिवारी, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, प्रियांशु सिन्हा, फरीदा जलाल, डॉ. विनीता वर्मा आदि सचल दल में शामिल रहे। परीक्षा लिपिक आशुतोष पांडेय का कहना है कि नकलची के खिलाफ विश्वविद्यालय के नियमानुसार कार्रवाई की गई।
ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व भी डीएन कालेज में एक नकलची पकड़ा जा चुका था। आरपी डिग्री कालेज कमालगंज में भी एक नकलची पकड़ा जा चुका है। आरपी डिग्री कालेज केंद्र पर गुरुवार को वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष डॉ. बलवीर सिंह, सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. एसआर सिंह, डॉ. एपी चौरसिया के निर्देशन में परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। गिरिज देवी डिग्री कालेज सकवाई परीक्षा केंद्र की वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष डॉ. ज्योति कुशवाहा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण हुई।