फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lists for jobs used to be prepared during the SP government: SP Singh

सपा सरकार में नौकरी के लिए बनती थी सूची : एसपी सिंह

Mon, 08 Jun 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Lists for jobs used to be prepared during the SP government: SP Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। केंद्रीय राज्य मंत्री व आगरा लोकसभा सीट से सांसद एसपी सिंह बघेल ने रविवार को फतेहगढ़ में पुण्यश्लोका देवी रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने फर्रुखाबाद की सातनपुर मंडी में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। बघेल ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय नौकरी केवल सूची में नाम वालों को मिलती थी। इंटरव्यू अभ्यर्थियों को निकालने के लिए होते थे। उन्होंने भाजपा सरकार में सीधे नौकरी मिलने की बात कही।
मंत्री ने रानी अहिल्याबाई होल्कर को न्याय की देवी बताया। उन्होंने मुगल शासन में मंदिरों के तोड़े जाने की आलोचना की। बघेल ने कहा कि अहिल्याबाई ने मंदिरों की स्थापना भी की थी। कार्यक्रम में मंत्री से कई मांगें की गईं। इनमें अहिल्याबाई के नाम पर धर्मशाला, स्नातक महाविद्यालय और गंगा तट पर घाट शामिल थे। केंद्रीय कारागार चौराहे का नाम भी अहिल्याबाई के नाम पर रखने की मांग उठी। इस पर बघेल ने कहा कि मांगने के बजाय लोकसभा, विधानसभा या विधान परिषद का टिकट मांगो। उन्होंने पाल समाज को खुद जनप्रतिनिधि बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, बच्चों की अच्छी शिक्षा पर पूरी संपत्ति लगाने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के परिणाम आते हैं। इनमें पाल समाज के बच्चों के नाम हजारों में एक-दो ही मिलते हैं। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, डॉ.सुरभि, पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा, कुलदीप गंगवार मंच पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंच पर चढ़ते युवक पुलिस ने धक्का देकर भगाया: केंद्रीय मंत्री मंच पर बोलने के लिए जैसे ही खड़े हुए, इसी बीच एक युवक मंच पर चढ़ने लगा। पुलिस कर्मियों ने रोका तो युवक ने खुद को पाल समाज का नेता बताया। कार्यक्रम का पास न होने से पुलिस कर्मियों ने रोका तो युवक ने रौब दिखाया। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसे धक्का देकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed