फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   List of 68 examination centers released, objections sought

68 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, मांगी गई आपत्तियां

Wed, 27 Jan 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
List of 68 examination centers released, objections sought
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए 68 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें हाईस्कूल के 25400 और इंटरमीडिएट के 21 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। 31 जनवरी तक डाक व डीआईओएस कार्यालय की ईमेल आईडी पर आपत्तियां मांगी गई हैं।

2020 में 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार सात केंद्र बढ़ाए गए हैं। इनमें छात्र-छात्राओं का आवंटन भी कर दिया गया है। प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद को करीब 1121 विद्यार्थी, केआर रस्तोगी इंटर कॉलेज को 1283 विद्यार्थी, देवपाल सिंह इंटर कॉलेज मूसाखिरिया को 1309 विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। ऐसे ही और भी विद्यालय केंद्र बने हैं, जिनमेें सात से एक हजार तक विद्यार्थी परीक्षा को आवंटित किए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव के आदेश पर 30 जनवरी तक प्रधानाचार्यों से आपत्तियां मांगी गई हैं। डीआईओएस डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किसी कॉलेज के प्रधानाचार्य को केंद्र बनने या छात्राओं के आवंटन में कोई आपत्ति हो तो वह 31 जनवरी तक आपत्ति दे सकते हैं। यह आपत्तियां डाक के अलावा कार्यालय की ईमेल आईडी पर भी भेजी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed