{"_id":"667331485901309f75070ca4","slug":"line-broken-at-many-places-power-cut-in-100-villages-for-12-hours-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-112569-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कई जगह टूटी लाइन, 100 गांवों की बिजली 12 घंटे गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कई जगह टूटी लाइन, 100 गांवों की बिजली 12 घंटे गुल
विज्ञापन
अमृतपुर। मंगलवार रात तेज हवा के कारण राजेपुर व अमृतपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर 33 हजार केवी की लाइन टूट गई। राजेपुर में तो रात में ही लाइन जोड़कर आपूर्ति चालू कर दी गई, लेकिन अमृतपुर क्षेत्र के लगभग 100 गांवों में पूरी रात बिजली गुल रही। बुधवार सुबह लाइन ठीक कर आपूर्ति शुरू की गई।
मंगलवार रात करीब नौ बजे भरखा, लकूला व सलेमपुर आदि क्षेत्रों से गुजरी 33 हजार की लाइन पेड़ की डालें गिरने से टूट गईं। इससे राजेपुर, सलेमपुर, अमृतपुर व तहसील के उपकेंद्र बंद हो गए। रात में ही राजेपुर उपकेंद्र के जेई हरिओम ने लाइनमैनों से लाइन को ठीक कराया, जिसके बाद राजेपुर व सलेमपुर उपकेंद्रों से आपूर्ति चालू कर दी गई।
अमृतपुर व तहसील क्षेत्र के उपकेंद्र पूरी रात बंद रहे। बुधवार सुबह करीब नौ बजे लाइनें ठीक कर आपूर्ति चालू की गई। इसके चलते इन दोनों उपकेंद्रों से जुड़े लगभग 100 गांवों की बिजली रात भर गुल रही। जेई अमृतपुर होरीलाल ने बताया कि रात में लाइन ठीक करने लाइनमैन गए थे, लेकिन अंधेरा होने के चलते ठीक नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
इनसेट
हाईटेंशन लाइन टूटी, आठ घंटे बिजली रही बंद
शमसाबाद। बिजली उपकेंद्र हजियांपुर से हरसिंहपुर फीडर समेत तीन फीडर चलते हैं। हरसिंहपुर फीडर से 30 गांव जुड़े हैं। मंगलवार रात करीब 12:40 बजे अमलैया आशानंद गांव के पास हाईटेंशन लाइन टूट गई, जिससे हरसिंहपुर फीडर बंद हो गया। रात में ही पेट्रोलिंग कराकर लाइन जुड़वाने का काम शुरू किया गया।
बुधवार सुबह करीब नौ बजे लाइन जोड़कर हरसिंहपुर फीडर चालू किया गया। जेई जुनैद आलम ने बताया कि हाईटेंशन लाइन टूटने से आपूर्ति बाधित रही। वहीं मोहल्ला इमली दरवाजा के पास बंच केबल में बीती रात करीब 8:50 बजे आग लग गई। इससे इमली दरवाजा और चटोरी मार्केट की बिजली गुल हो गई। फाल्ट ठीक कर 9:50 बजे आपूर्ति चालू कर दी गई। एसडीओ सुजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि रात में तेज हवा से 33 हजार केवी की लाइन ब्रेकडाउन हो गई थी। (संवाद)
इनसेट
बोलोरो की टक्कर से बिजली पोल टूटा
अमृतपुर। देर रात नगला हूसा गांव के पास बोलेरो की टक्कर से 11 हजार लाइन का पोल टूट गया। इससे करीब 12 गांवों की आपूर्ति बंद हो गई। बुधवार शाम चार बजे के बाद दूसरा पोल लगाए जाने का काम शुरू हुआ। देर शाम तक बिजली आने की उम्मीद है। (संवाद)