{"_id":"6251cb53d738d27fac32c2a6","slug":"lime-prices-sour-teeth-farrukhabad-news-knp6903136130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीबू की कीमतों ने खट्टे कर दिए आम लोगों के दांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीबू की कीमतों ने खट्टे कर दिए आम लोगों के दांत
विज्ञापन
अलीगंज रोड स्थित दुकान पर सब्जियों को पानी से भिगोता दुकानदार। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। नीबू की बढ़ती कीमतें लोगों के दांत खट्टे कर रही है। गर्मी में राहत देने वाली शिकंजी का स्वाद भी फीका हो गया है। सब्जियों की बढ़ती कीमतें रसोई का बजट बिगाड़ रहीं हैं। रमजान और नवरात्र के चलते फलों की मांग बढ़ी है। इससे फलों के दाम भी चढ़े हैं।
आमतौर पर गर्मियों में नीबू की मांग बढ़ जाती है। वहीं, रमजान के महीने में रोजेदार नीबू का अधिक उपयोग करते हैं। इन दिनों नीबू की कीमत आसमान छू रही है। नींबू की महंगाई के चलते शिकंजी की ठेली भी दो-चार ही दिखाई दे रही हैं। शिकंजी की कीमतें भी दोगुना तक बढ़ गई हैं। साथ ही एक सप्ताह में सब्जी की कीमतों में भी खासा इजाफा हुआ है।
इससे आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ रहा है। इसके अलावा रमजान और नवरात्र में मांग बढ़ने से फलों के दामों में काफी इजाफा हुआ है। अलीगंज रोड स्थित शिकंजी व जूस विक्रेता अयूब ने बताया कि नीबू की कीमत बढ़ने से शिकंजी की मांग कम हुई है। अब सोडा शिकंजी 20 रुपये, नीबू शिकंजी 15 रुपये गिलास है। इसमें पांच से 10 रुपये गिलास का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
अब गन्ने के रस का जूस खूब बिक रहा है। इसमें नीबू का कम ही इस्तेमाल है। इसकी कीमत 10 रुपये प्रति गिलास है। अलीगंज रोड स्थित सब्जी विक्रेता उमेश ने बताया कि सब्जियों की कीमत इन दिनों बढ़ती ही है। एक सप्ताह से दामों में कुछ उछाल आया है। फिलहाल सब्जियों की आवक कम है। नीबू की कीमत काफी बढ़ी है। 300 रुपये किलो और फुटकर 10 रुपये प्रति नीबू बिक रहा है।