फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lightweight jewelry gains shine; customers are shying away from heavy ornaments.

Farrukhabad News: हल्के गहनों की बढ़ी चमक, भारी जेवरों से दूरी बना रहे ग्राहक

Fri, 17 Jul 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Lightweight jewelry gains shine; customers are shying away from heavy ornaments.
फर्रुखाबाद। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर अब सराफा बाजार में भी साफ दिखाई देने लगा है। शहर के रेलवे रोड, नेहरू रोड और फतेहगढ़ के कोतवाली रोड स्थित सराफा बाजार में ग्राहक भारी वजन वाले पारंपरिक गहनों के बजाय हल्के और आधुनिक डिजाइन के आभूषणों को अधिक पसंद कर रहे हैं। सर्राफा व्यापारी भी कम वजन में भारी और आकर्षक दिखने वाले डिजाइन तैयार करवा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार 16 जुलाई को बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा चांदी 2,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही। कारोबारियों का कहना है कि कीमतों में तेजी और अनिश्चितता के कारण ग्राहक अपने बजट के अनुसार खरीदारी करना चाहते हैं।
विज्ञापन


नेहरू रोड के सर्राफा व्यापारी तथा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज रस्तोगी ने बताया कि पहले लोग शादी-विवाह के लिए भारी हार, कंगन और चूड़ियां खरीदते थे लेकिन अब अधिकांश ग्राहक कम वजन में आकर्षक डिजाइन वाले गहनों की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू रोड के ज्वैलर्स मुदित टंडन ने बताया कि बाजार की मांग को देखते हुए ज्वैलरी निर्माता भी ऐसी डिजाइन तैयार कर रहे हैं जो देखने में भारी लगती है लेकिन उनका वजन काफी कम होता है। इससे ग्राहकों को कम कीमत में बेहतर विकल्प मिल रहे हैं।
शहर के मोहल्ला खतराना निवासी शालिनी टंडन ने बताया कि सोने के बढ़ते दामों को देखते हुए उन्होंने इस बार भारी हार के बजाय हल्का नेकलेस और ईयरिंग सेट खरीदा है। इससे बजट भी नहीं बिगड़ा और जरूरत भी पूरी हो गई।

सिविल लाइन की रहने वाली प्रतिभा पाठक ने बताया कि निवेश के साथ उपयोगिता भी जरूरी है। हल्के गहने रोजमर्रा में पहनने में सुविधाजनक होते हैं और कीमत भी अपेक्षाकृत कम पड़ती है।
विगत एक सप्ताह के सोने-चांदी के भाव पर एक नजर

तारीख सोना प्रति (10 ग्राम) चांदी प्रति (10 ग्राम)

16 जुलाई 145600 2250
15 जुलाई 145500 2200
14 जुलाई 141300 2250
13 जुलाई 140500 2250
12 जुलाई 146500 2300
11 जुलाई 142000 2300
10 जुलाई 143200 2300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed