{"_id":"58a0a35a4f1c1b5a33d84317","slug":"life-convicts-died-in-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्रकैदी की अस्पताल में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्रकैदी की अस्पताल में मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
dead body
फर्रुखाबाद सेंट्रल जेल के उम्रकैदी की लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्नाव का रहने वाला कैदी हत्या के मामले की सजा हुई थी। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर आ गए। जिला उन्नाव थाना बांगरमऊ के गांव आसयम निवासी प्यारेलाल (70) पुत्र बाबूराम हत्या के मामले में सेंट्रल जेल में आजीवन सजा काट रहा था। शनिवार रात तीन बजे प्यारेलाल की सांस उखाड़ गई और उसकी तबियत खराब होने लगी। इसकी जानकारी होने पर बंदी रक्षक मोहम्मद इरफान आनन फानन में कैदी को लोहिया अस्पताल लेकर आए।
यहां पर उसका उपचार शुरू हुआ। कुछ ही देर बाद प्यारेलाल की मौत हो गई। बंदी रक्षक ने इसकी जानकारी जेल अधीक्षक को दी। जेल प्रशासन ने प्यारेलाल के परिजनों को मोबाइल से इसकी सूचना दी। रविवार सुबह 10 बजे प्यारेलाल का भाई राजकिशोर परिवार के अन्य लोगाें के साथ अस्पताल पहुंच गए। राजकिशोर ने बताया कि प्यारेलाल की शादी नहीं हुई थी।
उन्होंने बताया कि गांव के ही रामआसरे की 13 सितंबर 1999 को गोली मारकर हत्या हुई थी। इनमें नौ लोगों को नामजद किया गया था। पांच लोग रिहा हो गए और चार लोगों को 2006 में आजीवन सजा हो गई थी। जेल प्रशासन ने बताया कि प्यारेलाल का इलाज जेल के अस्पताल में भी हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।