{"_id":"607daab98ebc3e8d16550820","slug":"lied-for-life-due-to-obstruction-in-love-farrukhabad-news-knp6243337199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन की हत्या में नामजद समेत दो किशोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन की हत्या में नामजद समेत दो किशोर गिरफ्तार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भट्ठा श्रमिक अमन की हत्या प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर की गई थी। इस मामले में पुलिस ने नामजद सहित दो किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सनी सीमेंट की दो ईंटें बरामद कर लीं हैं।
फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर चौरासी काली तलैया निवासी अमन जाटव सेंट्रल जेल चौराहा निवासी प्रदीप के भट्ठे पर काम करता था। वह 13 अप्रैल को एक किशोर के बुलाने पर घर से गया था। 14 अप्रैल की सुबह बरेली इटावा हाईवे से मोहल्ले की ओर जाने वाली सड़क पर साइकिल के ऊपर उसका रक्तरंजित शव पड़ा मिला था।
पुलिस ने मां की तहरीर पर गांव के मंजेश, दीपक, अखिलेश सहित पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन मामले की तह तक नहीं पहुंच सकी। रविवार को एसओजी की मदद से पुलिस ने नामजद 17 वर्षीय किशोर को पकड़ लिया। उसने अपने 16 वर्षीय दोस्त का नाम भी उजागर किया।
विज्ञापन
पुलिस ने देर रात उसे भी पकड़ लिया। 17 वर्षीय किशोर ने पूछताछ में बताया कि उसका एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसकी मां पहले शादी के लिए राजी हो गई थी लेकिन अमन बाधा बन रहा था। इस पर उससे दोस्ती कर हत्या की योजना बनाई। उसके बाद मंगलवार को उसे बुलाया और गांव के पास खंडहर पड़े मकान में ले जाकर बातचीत की।
उसी दौरान दोस्त की मदद से सीमेंट की ईंटों से अमन के सिर पर वार कर जान ले ली। खून से सनी ईंटें वहीं छिपा दीं। पुलिस ने दोनों किशोरों का मेडिकल कराया है। कोतवाल जयप्रकाश पाल ने बताया कि नामजद तीन आरोपियों की घटना में संलिप्तता नहीं पाई गई।
दुर्घटना का रूप देने के लिए साइकिल से ले गए थे शव
घटनास्थल से अमन के शव को साइकिल के कैरियर पर लादकर दोनों किशोर दुर्घटना का रूप देने के लिए हाईवे की ओर ले जा रहे थे। तभी भोर होने पर गांव के लोग शौच के लिए जाते दिखाई दिए और सड़क पर भी चहल पहल होने लगी। इस पर शव को उसकी साइकिल के ऊपर ही छोड़ कर भाग गए।