फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   License suspended for passing map against land use

Farrukhabad News: भू-उपयोग के विरुद्ध नक्शा पास कराने में लाइसेंस निलंबित

Wed, 01 Mar 2023 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
License suspended for passing map against land use
फर्रुखाबाद। भू-उपयोग के विरुद्ध आवासीय मानचित्र बनाकर पास कराने के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने नक्शा नवीस का लाइसेंस निलंबित कर दिया। उन्होंने दो नक्शा नवीसों को लाइसेंस निरस्तीकरण की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र/सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने मानचित्रकार ओमप्रकाश त्रिपाठी का लाइसेंस निलंबित किया है। उन्होंने कहा कि महायजना (1978-2001) में प्रदर्शित भू-उपयोग के विरुद्ध आवासीय दिखाकर कई नक्शे पास करा लिए। उन्होंने लोगों को सचेत किया कि ओमप्रकाश त्रिपाठी से किसी भी प्रकार के मानचित्र के लिए संपर्क न किया जाए। इसके अलावा मानचित्रकार एसएल प्रजापति व मेराज खां को भी चेतावनी दी गई है। पुनरावृत्ति होने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र दीपेंद्र सिंह ने बताया कि कब्रिस्तान भू-उपयोग को आवासीय दिखाकर गलत तरीके से 18 नक्शा पास कराने के मामले में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed