{"_id":"639b610c3a7afb45a05dafcb","slug":"license-of-two-fertilizer-shops-suspended-farrukhabad-news-knp733686484","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: किसान से अभद्रता में खाद की दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: किसान से अभद्रता में खाद की दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किसानों से अभद्रता व मांग के अनुसार खाद न देने पर जिला कृषि अधिकारी ने दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। दुकानों पर खाद की आपूर्ति पर भी रोक लगा दी है।
जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शमसाबाद के गांव मंझना स्थित पटेल कृषि सेवा केंद्र पर किसान शिवम गंगवार को खाद न देने और अभद्रता करने की शिकायत फोन पर की गई थी। इस पर उन्होंने दुकान का लाइसेंस निलंबित करने के साथ खाद की आपूर्ति तक रोक लगा दी है।
कमालगंज के गांव गदनपुर तुर्रा में तिवारी खाद भंडार की भी किसानों को मांग के अनुसार खाद न देने और किसानों से अभद्रता करने की शिकायत मिली थी।
इस पर वह मौके पर जांच करने गए तो दुकान बंद मिली। वहां मौजूद गांव के संजीव कुमार, रामजी व देवांश से जानकारी दी। इसके बाद दुकान का लाइसेंस निलंबित कर खाद की आपूर्ति पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कृषि निदेशालय से उन्होंने जानकारी दी गई कि जिले को एक सप्ताह के अंदर एक लाख बोरी यूरिया खाद मिलेगी। इससे किसानों के लिए खाद की कमी नहीं रहेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि खाद की कालाबाजारी की शिकायत को जिलाधिकारी के निर्देश पर गंभीरता से लिया जा रहा है। शिकायत पर दुकान का लाइसेंस निलंबित करने के साथ उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।