फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   License, fitness, transfer approval stopped in ARTO for three days

Farrukhabad News: एआरटीओ में तीन दिन से लाइसेंस, फिटनेस, ट्रांसफर स्वीकृति बंद

Sat, 06 Jun 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
License, fitness, transfer approval stopped in ARTO for three days
फोटो-14 एआरटीओ में काउंटर से लिपिक गायब होने से इंतजार में खड़े लोग। संवाद - फोटो : बंदरों के झुंड के चलते गिरी महिला का ट्रामा सेंटर में होता उपचार। संवाद
फर्रुखाबाद। एआरटीओ प्रशासन के अवकाश पर चले जाने से तीन दिन से लाइसेंस, फिटनेस, ट्रांसफर स्वीकृतियां समेत अधिकांश काम बंद हैं। दूरदराज से आने वाले सैकड़ों लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। लाइसेंस के फोटो तक नहीं खिंच रहे हैं। साहब के न होने का फायदा उठाकर अधिकांश काउंटरों से लिपिक भी गायब दिखे।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन कृष्ण कुमार यादव मंगलवार को लंबे अवकाश पर चले गए। इसके बाद दफ्तर में परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रांसफर स्वीकृतियां, फिटनेस समेत कई तरह के काम बंद हो गए। एआरटीओ में रोजाना ड्राइविंग लाइसेंस के 105 स्लॉट खुलते हैं। अधिकांश दिनों में 80-90 तक स्लॉट बुक हो जाते हैं। लिहाजा सुबह से ही लोगों का एआरटीओ दफ्तर में पहुंचना शुरू हो जाता है। दूरदराज से आने वाले लोगों का फोटो तक नहीं खिंच पा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एक काउंटर को छोड़ सभी से लिपिक गायब थे। उस समय काम कराने वालों की भीड़ जमा थी। आमतौर पर किसी भी अधिकारी के अवकाश पर जाने के दौरान फोटो खिंचने का काम चलता रहता था, ताकि दूरदराज से आने वालों को दोबारा न आना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
फोटो-16 रघुवीर सिंह।
नवाबगंज के बघौना निवासी रघुवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने एक ट्रैक्टर लिया था। उसे ट्रांसफर कराने के लिए वह दो घंटे से बैठे हैं। संबंधित लिपिक के काउंटर में ताला लगा है। कह दिया गया है कि वह मीटिंग में व्यस्त हैं। डेढ़ बजे लिपिक ने काम न होने की बात कह दी। यदि उसी समय बता दिया होता, तो दिक्कत नहीं होती।
फोटो-17 आशुतोष कुमार।
नौगवां कैंट के आशुतोष कुमार को लाइसेंस की फोटो खिंचवाने के लिए तारीख मिली थी। वह अपने समय पर पहुंचे। दोपहर डेढ़ बजे बताया गया कि वह सोमवार के बाद आएं। मजबूरन बिना काम के ही लौटना पड़ेगा।

-------------
आरआई न होने की वजह से दिक्कत
एआरटीओ प्रशासन कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि अवकाश पर जाने से पहले ऑनलाइन अपडेट कर दिया गया था। इससे आवेदकों के पास मैसेज पहुंच गया। पर आवेदक मोबाइल में मैसेज देखे बिना ही कार्यालय पहुंच जाते हैं। आरआई की तैनाती न होने से दिक्कत आ रही है। मंगलवार से सुचारु रूप से काम होगा।

फोटो-14 एआरटीओ में काउंटर से लिपिक गायब होने से इंतजार में खड़े लोग। संवाद

फोटो-14 एआरटीओ में काउंटर से लिपिक गायब होने से इंतजार में खड़े लोग। संवाद- फोटो : बंदरों के झुंड के चलते गिरी महिला का ट्रामा सेंटर में होता उपचार। संवाद

फोटो-14 एआरटीओ में काउंटर से लिपिक गायब होने से इंतजार में खड़े लोग। संवाद

फोटो-14 एआरटीओ में काउंटर से लिपिक गायब होने से इंतजार में खड़े लोग। संवाद- फोटो : बंदरों के झुंड के चलते गिरी महिला का ट्रामा सेंटर में होता उपचार। संवाद

फोटो-14 एआरटीओ में काउंटर से लिपिक गायब होने से इंतजार में खड़े लोग। संवाद

फोटो-14 एआरटीओ में काउंटर से लिपिक गायब होने से इंतजार में खड़े लोग। संवाद- फोटो : बंदरों के झुंड के चलते गिरी महिला का ट्रामा सेंटर में होता उपचार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed