{"_id":"654a7fd8e1b8ab9212069316","slug":"leave-of-doctors-and-employees-canceled-on-diwali-farrukhabad-news-c-12-1-knp1074-467851-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दिवाली पर डॉक्टर व कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दिवाली पर डॉक्टर व कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त
Tue, 07 Nov 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिवाली के त्योहार को देखते हुए सीएमओ ने डॉक्टर व कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। लोहिया अस्पताल के अलावा जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी पर 24 घंटे इलाज के इंतजाम रहेंगे। बर्न वार्ड, फूड प्वाइजनिंग व आंखों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम रखने के निर्देश दिए गए हैं।
रोशनी के त्योहार दीपावली पर पटाखे चलाने की पुरानी परंपरा है। कई बार पटाखे छुड़ाने के दौरान धोखा या लापरवाही होने से लोग झुलस जाते हैं। पटाखों की चमक या चिंगारी से आंखों से संबंधित दिक्कतें हो जाती हैं। पांच दिन के इस त्योहार में घरों में खूब पकवान भी बनते हैं। ज्यादा खाने से फूड प्वाइनिंग का खतरा बढ़ जाता है। इन्हीं समस्याओं से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियां कर रहा है।
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि दिवाली पर लोहिया अस्पताल के साथ ही सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे इलाज मिलेगा। जांच के लिए सभी उपकरण सक्रिय रखने के साथ एंबुलेंस भी मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए तैयार रहेंगी। जले हुए मरीजों के उपचार के लिए बर्न वार्ड तैयार रखने, आंखों के इलाज व फूड प्वाइजनिंग के मामलों में दवाओं की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
त्योहार पर डॉक्टर व कर्मचारियों को कोई अवकाश नहीं दिया जाएगा। रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी लगाई जाएगी। व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने के लिए नोडल अधिकारियों को अस्पतालों का भ्रमण करने के निर्देश दिए।
अस्पतालों में चलेगा सफाई अभियान
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि त्योहार पर जिस तरह घरों में सफाई की जाती है, उसी तरह अस्पतालों में भी विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल में उपकरण के साथ सभी वार्डों की बेहतर सफाई की जाएगी। इसके साथ जगह-जगह डस्टबिन रखे जाएंगे। डाक्टरों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।