फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Leave of children admitted in Piku ward due to lack of personnel

Farrukhabad News: कर्मियों का अभाव बता पीकू वार्ड में भर्ती बच्चों की छुट्टी

Wed, 21 Feb 2024 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Leave of children admitted in Piku ward due to lack of personnel
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती पांच बच्चों की स्टाफ का अभाव बताकर अचानक छुट्टी कर दी गई। बच्चों के परिजन स्टाफ से गिड़गिड़ाते रहे, मगर उन्होंने डॉक्टर के आदेश बताकर कुछ भी बस में न होने की बात कह दी। मजबूर परिजन मायूस होकर अपने बच्चों को ले गए।
विज्ञापन

कोरोना काल में ठेके पर रखे गए स्टाफ से लोहिया अस्पताल का पीकू वार्ड चलाया जा रहा है। इसमें बच्चों को काफी अच्छा इलाज मिलता है। मंगलवार दोपहर स्टाफ नर्स अपूर्वा के पास बालरोग विशेषज्ञ का फोन आया। कहा कि सभी बच्चों की छुट्टी कर दो। स्टाफ ने परिजनों से कहा तो वह नाराज हो गए। उनसे कहा गया कि कल से कोई भी स्टाफ नहीं आएगा। लिहाजा यहां इलाज नहीं मिल सकता।
विज्ञापन

बढ़पुर मंदिर निवासी आकाश ने दो माह की बेटी अर्चिता को सोमवार को भर्ती किया। उसकी हालत में मामूली सुधार हुआ था कि घर जाने को कह दिया। आकाश ने बताया कि उनके दो बच्चे पहले खत्म हो चुके हैं। गरीबी में बच्ची को कहां लेकर जाएं। घोड़ा नखास के आमिर का 11 माह का पुत्र हैदर खान, नूरपुर के मोहित का पांच माह का पुत्र आर्यन, घोड़ा नखास के मोहम्मद इमरान का दो माह का पुत्र जोहान समेत पांच बच्चों की छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि स्टाफ की ड्यूटी रात आठ बजे तक की थी। सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने बताया कि स्टाफ सीएमओ स्तर से रखा गया है। बीमार बच्चों को दिक्कत नहीं होने देंगे। पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed