फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lawyers' strike ends on SDM's assurance

Farrukhabad News: एसडीएम के आश्वासन पर वकीलों की हड़ताल खत्म

Fri, 28 Nov 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lawyers' strike ends on SDM's assurance
कायमगंज। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को एसडीएम अतुल कुमार सिंह से मुलाकात के बाद अधिवक्ताओं ने धरना खत्म कर दिया। अब अधिवक्ता सोमवार से नियमित रूप से न्यायिक कार्य करेंगे।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विशेश्वर दयाल ने बताया कि धरने के 15वें दिन एसडीएम ने राजस्व कार्यों में सुधार, अव्यवस्थाओं को दूर करने और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण सहित अन्य बिंदुओं पर गंभीरता से विचार कर समाधान का भरोसा दिया। अध्यक्ष ने साफ कहा कि यदि समय रहते मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो बार एसोसिएशन दोबारा हड़ताल पर जाने को मजबूर होगा। धरना समाप्ति के दौरान सचिव अवनीश गंगवार सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। वकीलों के काम पर लौटने से आम लोगों को राजस्व कार्यों में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed