{"_id":"58c982f84f1c1b250832a76f","slug":"lawyer-kills-doctor-at-homeopathic-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता ने होम्योपैथिक अस्पताल में डॉक्टरों से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता ने होम्योपैथिक अस्पताल में डॉक्टरों से की मारपीट
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
होम्योपैथिक अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद जमीन पर पड़ी दवाएं।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होम्योपैथिक चिकित्सालय में पर्चा बनाने को लेकर हुए विवाद में अधिवक्ता ने तोड़फोड़ कर स्टाफ के साथ मारपीट कर दी। इससे मुख्य बाजार में भीड़ जमा हो गई। इस बीच चौकी का सिपाही मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी हाथापाई कर दी।
एसएसआई के पहुंचने से पहले अधिवक्ता मौके से खिसक गया। चिकित्सालय के संचालक ने घटना की तहरीर दी।
शहर कोतवाली के रेलवे रोड पर नरेश कोल्ड स्टोरेज वाली गली के नुक्कड़ पर मां धर्मार्थ होम्योपैथिक चिकित्सालय (निजी) है। इस पर डॉ. एबी सिंह, डॉ. गोपाल, कंपाउंडर गगन पांडेय, सीवेंद्र श्रीवास्तव बैठते हैं।
बुधवार की शाम करीब पांच बजे एक अधिवक्ता दवा लेने के लिए वहां पर पहुंचे। यहां पर मौजूद गगन पांडेय ने पर्चा बनवाने की बात कही। इसी बीच किसी बात को लेकर अधिवक्ता का गगन के साथ अधिवक्ता का पर्चा बनाने को लेकर विवाद हो गया। शोर शराबा होने पर दोनों डॉक्टर मौके पर आ गए। इस दौरान अधिवक्ता उन लोगों से भी भिड़ गया। जिससे वहां पर बैठे मरीज बाहर निकाल आए।
विज्ञापन
अधिवक्ता ने अपने अन्य लोगों को भी बुला लिया। हमलावरों ने अस्पताल में रखी कुर्सियों और मेजों के साथ ही दवाओं की बोतलों में भी तोड़फोड़ कर दी। इसकी सूचना मिलने पर रेलवे रोड चौकी का सिपाही हरीशचंद्र शर्मा मौके पर पहुंच कर बीच बचाव करने लगा।
इस पर उसके साथ भी हाथापाई हो गई। सिपाही ने इसकी सूचना कोतवाली में दी। एसएसआई नरेंद्र गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच, लेकिन तब तक हमलावर वहां से जा चुके थे। घटना को लेकर चिकित्सीय स्टाफ में काफी आक्रोश था।
लोगों का कहना था कि अधिवक्ता ने कुछ दिन पहले भी एक दुकानदार के साथ मारपीट की थी। सूचना मिलने पर अस्पताल के संचालक अंकुर रस्तोगी ने तहरीर दी। इसमें कहा गया कि अधिवक्ता ने डाक्टर से एक हजार रुपये मांगे। न देने पर शटर को बंद कर स्टाफ के साथ मारपीट की।
धमकी दी कि पैसे न देने पर अस्पताल को बंद करा दिया जाएगा। एसएसआई ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सिपाही ने बताया कि बीचबचाव के दौरान धक्का लगने पर वह गिर गए थे।