फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lawyer accused of making fake affidavit in favor of mafia sent to jail

Farrukhabad News: माफिया के पक्ष में फर्जी शपथ पत्र बनाने में आरोपी वकील को भेजा जेल

Mon, 22 Apr 2024 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 22 Apr 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Lawyer accused of making fake affidavit in favor of mafia sent to jail
फर्रुखाबाद। शमीम हत्याकांड के मुकदमे में माफिया के पक्ष में गवाह का फर्जी शपथ पत्र तैयार करने में वकील को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तत्कालीन कोतवाल ने माफिया सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

तत्कालीन कोतवाल फतेहगढ़ ने मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ अनुपम दुबे (वर्तमान में मथुरा जेल उम्रकैद की सजा में बंद), जनपद इटावा थाना इकदिल गांव मानिकपुर निवासी बालकिशन उर्फ शिशु, जनपद प्रयागराज निवासी वकील आरवी सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि वर्ष 1995 में जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज कस्बा समधन निवासी लकड़ी ठेकेदार की फतेहगढ़ में हत्या कर दी गई थी। मुकदमे में गवाह इदरीश है। प्रयागराज में गवाह इदरीश के नाम से फर्जी शपथ पत्र तैयार किया गया। वकील आरवी सिंह ने उसको नोटरी किया था। फर्जी शपथपत्र को डाक से कोर्ट में भेजा गया था। 24 जुलाई 2023 को गवाह इदरीश कोर्ट में पेश हुआ। उसने बताया वह 12 जुलाई को समधन में मौजूद था। किसी ने उसके नाम से फर्जी शपथ पत्र तैयार करके भेजा है। उसके द्वारा शपथपत्र पर अंगूठा नहीं लगाया गया है। शपथ पत्र के माध्यम से माफिया अनुपम दुबे, बालकिशन को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी वकील आरवी सिंह को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed