फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lathis fired in dispute over construction work, seven injured

Farrukhabad News: निर्माण कार्य के विवाद में लाठियां चलीं, सात घायल

Mon, 31 Jul 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lathis fired in dispute over construction work, seven injured
कमालगंज। निर्माण कार्य कराने के विवाद में रविवार शाम दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें सात लोग घायल हो गए। पीड़ित ने घर में घुसकर गर्भवती महिला को पीटने का आरोप लगाया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के गांव छीतापुर कपूरापुर के मजरा खूंटादेव निवासी अशरफ अली रविवार को घर का निर्माण कार्य करा रहे थे।शाम को पड़ोसी अकबर अली ने निर्माण कार्य का विरोध किया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। एक पक्ष से अशरफ के भाई अरशद अली ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें बताया कि निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने मारपीट कर उन्हें, उनकी पत्नी व भतीजी को घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से साबिया बेगम ने अरशद सहित छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी। साबिया ने बताया कि उसकी दो पुत्री व पुत्र वधू के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। पुत्रवधू छह माह की गर्भवती है। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों से घायलों का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन


इमामबाड़े के सामने से निशान निकालने पर पथराव, तीन हिरासत में
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला तकिया नसरत शाह में रविवार देर शाम वाल्मीकि समाज के लोग सावन के माह में निशान लेकर निकले। सामने इमामबाड़ा है। अकरम ने इमामबाड़े के सामने से निशान निकालने का विरोध किया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। शोर सुनकर दोनों पक्षों के लोग आ गए। गालीगलौज के बीच पथराव होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रहीस उर्फ गुड्डू, सलीम व आशू वाल्मीकि को हिरासत में ले लिया है। एसओ आमोद सिंह ने बताया कि जांच के बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed