फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lathi poles in two sides, scuffle with the police

Farrukhabad News: दो पक्षों में चले लाठी डंडे, पुलिस से धक्का-मुक्की

Fri, 02 Jun 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 02 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Lathi poles in two sides, scuffle with the police
कमालगंज। पुराने विवाद में कहासुनी होने के बाद जमकर लाठी डंडे व ईंट-पत्थर चले। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। पुलिस ने दो पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र से जुड़े गंगापार इलाके के गांव महमदगंज निवासी चक्रपाल सिंह का परिवार के ही मंदीप सिंह से विवाद चल रहा है। बुधवार रात करीब 8 बजे दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे व ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचकर यूपी 112 की टीम ने मारपीट रोकने का प्रयास किया। पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की की गई। इसकी जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्ष से तीन लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। थाने गेट पर भी दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। गुरुवार दोपहर पुलिस ने एक पक्ष से मंदीप, कैलाश सिंह व दूसरे पक्ष से चक्रपाल का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed