{"_id":"68360009c49075134a01c744","slug":"lathi-charge-took-place-over-dumping-of-garbage-near-the-pond-nine-injured-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-124752-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तालाब के पास कूड़ा डालने को लेकर चले लाठी-डंडे, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तालाब के पास कूड़ा डालने को लेकर चले लाठी-डंडे, नौ घायल
Tue, 27 May 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 27 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
कमालगंज। सरकारी तालाब के पास खाली पड़ी जमीन पर कूड़ा डालने को लेकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने से दोनों ओर से नौ लोगों के चोटें आईं हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराकर मेडिकल कराया।
थाना क्षेत्र के गांव मकरंद नगर बसाह निवासी जयवीर सिंह सेवानिवृत्त सैनिक है। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे जयवीर सिंह की पत्नी नीलमा देवी (60) घर के पास स्थित तालाब के पास कूड़ा डालने गई थीं। तभी पड़ोसी बदन सिंह उर्फ लालू ने इसका विरोध किया। इस पर विवाद बढ़ गया। जयवीर व लालू के बीच गाली गलौज होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से मारपीट हो गई।
इस दौरान जयवीर, उनकी पत्नी नीलमा, पुत्र कौशल व पुत्री काजल के चोटें आईं। उधर दूसरे पक्ष से जितेंद्र, लालू, प्रियांशी, पूनम व कमला देवी घायल हो गईं। घायलों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर मेडिकल कराया। जयवीर सिंह ने हेम सिंह, लालू उर्फ बदन सिंह, जितेंद्र, संगम, प्रियांशी, पूनम व कमला देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें लाठी-डंडों व सरिया से मारपीट कर घायल कर देने का आरोप है।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष से जितेंद्र ने जयवीर सिंह, कौशल, काजल व कुंती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि आरोपी उसके जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। विरोध पर लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में पांच लोगों के चोट आईं।
इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से जवाबी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों का उपचार कराया गया। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।