{"_id":"5744a5d44f1c1ba63f690e41","slug":"landed-in-the-water-current-the-student-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में उतरा करंट, छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी में उतरा करंट, छात्र की मौत
अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 25 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
तो करंट लगने से हुई थी मौत
- फोटो : अमर उजाला
जहानगंज। हाईटेंशन लाइन टूटकर पोल पर गिरने से नलकूप की नाली के पानी में करंट आ गया। इससे बाइक धो रहा छात्र करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। लोहिया अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
थाना जहानगंज के गांव मझगवां निवासी प्रशांत (19) पुत्र बेचेलाल मंगलवार की सुबह अपने नलकूप की नाली से होकर गुजर रहे पान से बाइक धो रहा था। नलकूप के पास में ही बिजली पोल लगा है।
विज्ञापन
इसी के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। इसी दौरान एक कौवा हाईटेंशन लाइन पर आकर बैठ गया, जिससे चिंगारी निकली और हाईटेंशन लाइन टूटकर नलकूप के पास लगे बिजली के पोल पर गिर गई।
विज्ञापन
इससे पोल के साथ ही नलकूप की नाली के पानी में भी करंट उतर आया। इससे बाइक धो रहा प्रशांत करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। प्रशांत की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने जैसे-तैसे लाठियों की मदद से प्रशांत को अलग किया और बिजली बंद कराई। सूचना पर परिजन भी आ गए। आनन-फानन में परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले कर गए।
यहां डॉ. योगेंद्र सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव को वापस ले गए। इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
परिजनों ने बताया कि प्रशांत मेजर एसडी सिंह डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके तीन भाई संजीव, अश्वनी कुमार, रवि कुमार और तीन बहनें गीता, अनीता और आयुषी हैं। गीता की शादी हो चुकी है।