फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   land was being occupied, police stopped work

वक्फ की जमीन पर कब्जा, पुलिस ने बंद कराया काम

Wed, 04 Nov 2020 05:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
land was being occupied, police stopped work
जमीन पर हो रहा था कब्जा, पुलिस ने बंद कराया काम
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर के बीचोंबीच स्थित जमीन पर कुछ दबंगों ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसकी शिकायत मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस को देख कर निर्माण करा रहे लोग भाग गए। पुलिस ने राजमिस्त्री और मजदूरों को दो घंटे थाने में बैठाकर छोड़ दिया।
मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला शमशेर खानी में मस्जिद के पास वक्फ की जमीन है। इसके मुतबल्ली रशीद आलम पुत्र जाहिद अली खां थे। उनकी पांच साल पहले मौत हो चुकी है। आरोप है कि कुछ लोगों ने कागजों में फर्जीवाड़ा करके वक्फ की जमीन बेचनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

मंगलवार को मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने इस जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसका चमन खां पुत्र मरहूम रशीद आलम व मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया। मगर वह झगड़े पर आमादा हो गए। मामले की सूचना चमन खां ने थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम बजरिया चौकी प्रभारी सुनील यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, तो कब्जा करने वाले लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने वहां पड़ा सामान कब्जे में लेकर राजमिस्त्री और दो मजदूरों को हिरासत में ले लिया। उन्हें थाने में दो घंटे बैठाने के बाद छोड़ दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि वक्फ की जमीन बताई जा रही है।

फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। अब दोनों पक्षों को पत्रावली लाने को कहा गया है। कागजात की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब किसी ने कब्जे की कोशिश की, तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed