फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Land of 40 farmers of Badanpur will be acquired in Fourlane Highway

फोरलेन हाइवे में बदनपुर के 40 किसानों की भूमि होगी अधिग्रहीत

Tue, 10 May 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Land of 40 farmers of Badanpur will be acquired in Fourlane Highway
नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए कार्रवाई करते अधिकारी। - फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर। इटावा-बरेली हाईवे का चार लेन तक चौड़ीकरण करने के लिए क्षेत्र के गांव बदनपुर के 40 किसानों की भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। इसके लिए निर्माण एजेंसी पीआईयू के अधिकारियों ने तहसील पहुंचकर किसानों से आवेदन लिए।
विज्ञापन

इटावा-बरेली हाईवे (एनएच 730 सी) के चौड़ीकरण की तैयारी तेजी से चल रही है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम किया जा रहा है। निर्माण एजेंसी पीआईयू के अवर अभियंता अनूप सिंह व राजस्व अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सोमवार को तहसील पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल पवन यादव से मिलकर बदनपुर के किसानों की भूमि के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही भूमि देने के लिए किसानों से सहमति पत्र आवेदन भरवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता अनूप सिंह ने बताया कि अभी तक 28 किसानों ने आवेदन दिए हैं। अधिग्रहण में 40 किसानों की भूमि प्रभावित होगी। उन्होंने बताया कि नियमानुसार अधिग्रहीत भूमि का सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया जाएगा, इसीलिए किसानों के आवेदन के साथ भूमि पर क्षेत्रफल भी दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed