{"_id":"6373d6aa45c418365458f025","slug":"land-marked-on-pitaura-road-for-fire-sub-station-farrukhabad-news-knp728497428","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर सब स्टेशन के लिए पितौरा मार्ग पर भूमि चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर सब स्टेशन के लिए पितौरा मार्ग पर भूमि चिह्नित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कायमगंज में फायर सब स्टेशन बनाने के लिए पितौरा मार्ग पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने भूमि चिह्नित कर रिपोर्ट एसडीएम व सीओ के पास भेज दी है। कमेटी के दोनों अधिकारी इस संबंध में जल्द निर्णय लेंगे।
वर्ष 2018 से फायर स्टेशन के लिए दमकल विभाग की ओर से जिलाधिकारी को पत्राचार किया जा रहा है। शासन ने कायमगंज तहसील में दो यूनिट के फायर सब स्टेशन की स्थापना कराने के लिए 4148 वर्ग मीटर जमीन मुहैैया कराने के संबंध में मार्च 2021 में आदेश दिए थे।
इसके बाद अग्निशमन अधिकारी वीपी त्रिपाठी ने अलीगंज मार्ग से लेकर कायमगंज नगर में कई स्थानों पर भूमि का निरीक्षण किया।
प्रशासन की ओर जो जगह चिह्नित की गई, वह कस्बे से 20 किलोमीटर की दूरी पर थी। ऐसे में उस भूमि का चयन नहीं हो सका था।
डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा ने फायर स्टेशन के लिए भूमि चिह्नित करने के लिए एसडीएम, सीओ कायमगंज सहित मुख्य अग्निशमन अधिकारी को शामिल कर कमेटी का गठन किया।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कायमगंज-पितौरा मार्ग पर भूमि का निरीक्षण कर उसको चिह्नित कर रिपोर्ट एडीएम व सीओ कायमगंज के पास भेज दी है। एसडीएम व सीओ की अनुमति के बाद फाइल को आगे भेजा जाएगा।