{"_id":"6117a5018ebc3edfc80890fe","slug":"lakhs-stolen-from-four-houses-of-baraun-farrukhabad-news-knp6461370112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरौन के चार घरों से लाखों के जेवर व नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरौन के चार घरों से लाखों के जेवर व नगदी चोरी
विज्ञापन
गांव बरौन में रवलेश के घर चोरी के बारे में जानकारी करती पुलिस।
- फोटो : FARRUKHABAD
बरौन के चार घरों से लाखों की चोरी
फर्रुखाबाद। चोरों ने एक ही रात में चार घरों से लाखों के जेवर और 47 हजार रुपये पार कर दिए। दो मकानों में परिजन बाहर गए थे जबकि दो में वारदात के दौरान सोते रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
मऊदरवाजा थाने के गांव बरौन निवासी रवलेश कुमार 11 अगस्त को अमृतपुर एक दावत में परिवार सहित गए थे। शुक्रवार रात चोर दीवार फांद कर घर में घुस गए और बक्सों में रखी 7 जोड़ी पायलें, दो अंगूठी, एक हार, दो चेन, एक कमरबंद और 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह लौटने पर घटना की जानकारी हुई।
रवलेश ने बताया कि उनके साले अनुज का विवाह 14 मई को हुआ था। घर में विवाद होने के बाद वह पत्नी सहित दिल्ली चले गए और पत्नी के जेवर उसके पास रखे थे। वह जेवर भी चोर ले गए। इसके अलावा पास के ही कुलदीप किसी काम से दिल्ली गए थे। बेटी अंशिका मोहल्ले में ही अपनी मौसी के पास रुक गई। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और घर में रखे 20 हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन
चोरों ने शिवराज सिंह के घर को भी निशाना बनाया। शिवराज सिकंदराबाद में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पत्नी संध्या देवी घर में अकेली थीं। वह दूसरे कमरे में सोती रहीं और चोर छत से होकर जीने के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुस आए। उन्होंने दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र, पांच हजार रुपये चोरी कर लिए।
गांव के ही सुनील अपनी पत्नी पिंकी के साथ कमरे में सो रहे थे। रात में किसी वक्त छत से होकर चोर घर में घुसे और बक्से के ताले तोड़कर 12 हजार रुपये तथा बरामदे में लगी एलसीडी ले गए। सुबह 3 बजे जागने पर चोरी की जानकारी हुई। इस पर यूपी 112 को सूचना दी गई। पीआरवी स्टाफ ने थाना पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पीड़ितों ने तहरीर दे दी है। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।