फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lakhs of jewelery, cash looted from woman and youth

महिला और युवक से लाखों के जेवरात, नगदी लूटी

Fri, 24 Sep 2021 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of jewelery, cash looted from woman and youth
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस से यात्रा करते वक्त ड्राईक्लीनर्स की पत्नी से लाखों रुपये कीमत के जेवरात और दिल्ली से आते वक्त सिलाई कारीगर से नगदी और कीमती कपड़े लूट लिए। महिला को इटावा में भर्ती कराया। जबकि बस स्टैंड पर होश आने पर युवक ने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला कोठा पार्चा निवासी ड्राईक्लीनर्स सुरेश चंद्र की पत्नी आनंद कुमारी इटावा रिश्तेदारी में जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हुईं। उन्हें जहरखुरान गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। बेहोशी की हालत में इटावा में भर्ती कराया गया। होश आने पर रिश्तेदार और परिजनों ने पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

आनंद कुमारी के पुत्र मोनू ने बताया कि बुधवार सुबह मां बस स्टैंड से रोडवेज बस में सवार हुईं। 25 वर्षीय युवक ने उनके पास ही 15 साल की किशोरी को बैठा दिया और खुद दूसरी सीट पर बैठ गया। कुछ देर बाद युवक ने पूछा पानी लेने जा रहे हैं आपको कुछ मंगाना तो नहीं। इस पर मां ने फ्रूटी की बोतल मंगवा ली। युवक ने खुद ही खोलकर दे दी। उन्होंने पी, तो भोलेपुर के पास नींद आने लगी। बस के परिचालक ने उसी युवक से कहा कि उन्हें पीछे खाली सीट पर बैठा दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद कुमारी पीछे बैठीं फिर उन्हें होश नहीं रहा। उनके पास चार अंगूठी, मंगलसूत्र, चेन, झुमकी और करीब पांच हजार रुपये की नगदी लूट ली। इनकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है। बताया कि मां चालक, परिचालक और युवक को पहचान लेंगी। फिलहाल वह इटावा में ही हैं।

हरदोई के सवायजपुर थाने के गांव मिरगावां निवासी सोनू द्विवेदी दिल्ली में सिलाई करते हैं।
वह तीन महीने बाद दो बेटियों, एक बेटे और पत्नी के लिए करीब 12 हजार के नए कपड़े लेकर आ रहा था। उसके पास 15 हजार की नगदी थी। रास्ते में जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने उसे शिकार बना लिया। सभी सामान लूटकर ले गए। बस के चालक-परिचालकों ने उसे बेहोशी की हालत में रोडवेज बस स्टैंड पर लिटा दिया। दोपहर में होश आने पर उसने आपबीती सुनाई। पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed