{"_id":"57362be54f1c1bf506919b47","slug":"lady-dawn-s-father-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेडी डॉन के पिता की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेडी डॉन के पिता की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Sat, 14 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
लेडी डान की मौत की जांच
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेडी डॉन की मौत के बाद उसके पिता की हालत ठीक नहीं है। वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं। अपनी बेटी की याद में बदहवास पिता सन्नपात के रोगी की तरह बकने लगा है। उसे जब होश आता तो अपनी लाडली बेटी को पुकारने लगता है। पिता की हालत खराब होने के कारण विवेचना शुरू नहीं हो पा रही है।
पड़ोसी जिला कन्नौज के गांव मलिकपुर की रहने वाली लेडी डॉन पिता की लाडली बेटी थी। हालांकि उसके तीन बेटियां और हैं लेकिन सबसे ज्यादा प्यार वह बड़ी बेटी को ही करता था। लेडी डॉन ने हैलट में जिस समय दम तोड़ा उसके पिता की हालत उसी दिन से बिगड़ने लगी और शुक्रवार से वह किसी निजी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहा है।
लेडी डॉन के भाई ने बताया कि पिता की हालत गंभीर है। इस वजह से उसके परिवार के ऊपर एक नया संकट खड़ा हो गया है। पैसे के अभाव में वह पिता का इलाज बड़ी मुश्किल से करा रहा है। इस संबंध में जब हत्याकांड की विवेचना कर रहे अमृतपुर के क्षेत्राधिकारी कालूराम दोहरे से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मीरा के पिता की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
वह बयान नहीं दे पा रहा है। इस वजह से विवेचना और गिरफ्तारी दोनों में विलंब हो रहा है। उसकी हालत सही होने के बाद जब बयान दर्ज होंगे तभी विवेचना शुरू हो सकेगी।