फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Laddu Laddu eating Bappa let go to eat ...

लड्डू खाके जाने बप्पा लड्डू खाके जाना...

Tue, 06 Sep 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Tue, 06 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Laddu Laddu eating Bappa let go to eat ...
पांडेश्वरनाथ मंदिर परिसर में सजे भव्य गणेश - फोटो : अमर उजाला
गणेश महोत्सव के दूसरे दिन पंडाल गणपति बप्पा के जयकारे से गूंज उठे। वहीं, पांडेश्वरनाथ मंदिर में श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन हुआ। कांचवाला मंदिर बढ़पुर में हुए देवी जागरण में भक्त जमकर थिरके। मां दुर्गा की भव्य झांकी भी सजाई गई। वहीं, प्रेमपुष्प गेस्ट हाउस कमालगंज में महाआरती हुई।
विज्ञापन



मंगलवार को रेलवे रोड स्थित पांडेश्वरनाथ मंदिर परिसर में सजे भव्य गणेश महोत्सव पांडाल में श्री रामचरित मानस पाठ हुआ। श्रीरामचरित मानस की प्रत्येक चौपाई पर मुख्य यजमान सोनू दुबे ने सपत्नीक यज्ञ में आहुतियां डालीं। पुरोहित रामेंद्रनाथ मिश्र, प्रमोद मिश्र, ओंकारनाथ मिश्र, गोपाल शर्मा और उमेश शर्मा ने श्रीरामचरित मानस पाठ में सहयोग किया। अनिल त्रिपाठी, अतुल रस्तोगी, अवधेश दीक्षित, संदीप तिवारी, नवीन मिश्र नब्बू और मनीष मिश्र ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन



वहीं नाला मछरट्टा स्थित कांच वाला मंदिर में मां दुर्गा की भव्य झांकी सजाई गई। इसके साथ ही शाम को आयोजित देवी जागरण में कानपुर से आईं कलाकार ऋचा कुमारी ने भक्ति गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर संरक्षक अनिल कसेरे, अध्यक्ष अनूप चौरसिया, सचिव अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष विमलेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ला मछली टोला में मां काली की भव्य झांकियां सजाई गईं। इस अवसर पर व्यवस्थापक बसंत बाबू गुप्ता, महामंत्री नीरज कश्यप और आदित्य राजपूत आदि मौजूद रहे। मोहल्ला राजीव गांधी नगर स्थित पार्क में दोपहर को आयोजित भजन संध्या में महिलाओं ने भगवान गणेश के गीत गाए। शाम को आरती के बा प्रसाद बंटा।

इस अवसर पर राजीव दीक्षित, पीयूष पाल, अनिल सोलंकी, सोनू अग्निहोत्री, गगनदीप, भोलू पांडेय, विपिन पांडेय, हिमांशु शाक्य, अनुराग दुबे जानी, राधा मिश्रा, पंकज यादव, राजेंद्र सिंह यादव और गगनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।



वहीं प्रेम पुष्प गेस्ट हाउस कमालगंज में आयोजित गणेश महोत्सव में पुरोहित सोहित व्यास, लक्ष्मीकांत, राजू पंडित, राजकिशोर मिश्र, प्रेमशंकर तिवारी और श्यामानंद पांडेय ने महाआरती करवाई। श्री गणेश महोत्सव समिति के संरक्षक नरेशचंद्र गुप्ता, अध्यक्ष राजेंद्र महेश्वरी, अजय महेश्वरी, विनीत गुप्ता, अन्नू अग्रवाल, डा. अमित दीक्षित, जवाहर राजपूत, महेंद्र पाठक, सतीशचंद्र माहौर, गौरव गुप्ता, अनूप गुप्ता, अनुज गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, चंदन गुप्ता, अरुण गुप्ता, प्रबल वर्मा, नितेश महेश्वरी और मानस गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed