{"_id":"58b315cb4f1c1bd85a830fec","slug":"lack-of-recognition-chinegi-school-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस में कमी तो छिनेगी मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस में कमी तो छिनेगी मान्यता
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
school bus
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बोर्ड ने स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा में गड़बड़ी करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। देश भर के स्कूलों के नाम जारी आदेश में कहा गया है कि यदि वाहनों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई कोताही बरती तो स्कूल की मान्यता तक समाप्त कर दी जाएगी। सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुपालन के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।
सीबीएसई के डिप्टी सेक्रेटरी मान्यता के श्रीनिवासन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि बस चालक वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। बस में लेडी गार्ड या असिस्टेंट रखें। स्कूलों में ट्रांसपोर्ट मैनेजर की नियुक्ति के साथ बस में फर्स्ट एड बाक्स व पीने के पानी की भी व्यवस्था हो। स्कूल प्रबंधन आपात स्थिति के लिए मोबाइल उपलब्ध कराए। बोर्ड ने स्कूल से बच्चे को घर पहुंचने तक चाक चौबंद सुरक्षा करने को कहा है।