{"_id":"6929f957c5e2c6d23807f4a8","slug":"laborer-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-pickup-farrukhabad-news-c-12-1-jhs1001-1342781-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत
Sat, 29 Nov 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पत्नी की दवा लेने बाइक से जा रहे मजदूर को शुक्रवार को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए था। उसके चेहरे व हाथ-पैर में काफी चोट आई थी। दुर्घटना कमालगंज के पास हुई।
कन्नौज जिले के थाना गुरसहायगंज के गांव रजलामई निवासी रामजीत (42) पत्नी रिंकी देवी की दवा लेने शुक्रवार सुबह बाइक से कायमगंज जा रहा था। वह कमालगंज कस्बे में घुसने वाले था तभी तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर जा गिरा। रामजीत को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।
गंभीर हालत होने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शाम साढ़े चार बजे के करीब रामजीत ने दम तोड़ दिया। हादसे से पुत्री प्रिया, पुत्र कृष्णा व रामप्रसाद और पत्नी रिंकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के भाई गौरव ने बताया कि रामजीत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। (संवाद)