फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Laborer dies while working in MNREGA

Farrukhabad News: मनरेगा में काम करते समय मजदूर की मौत

Mon, 06 Nov 2023 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies while working in MNREGA
मोहम्मदाबाद। मनरेगा में काम करते समय मजदूर की मौत हो गई। मजदूर घर में अकेला कमाने वाला था। उसके पास महज ढाई बीघा जमीन है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मुडगांव निवासी 46 वर्षीय राजू सिंह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। वह शनिवार को गांव में मनरेगा में मजदूरी कर रहा था। अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन राजू को नर्सिंगहोम में ले गए। वहां डॉक्टर ने राजू को मृत घोषित कर दिया। पति की मौत पर पत्नी गीता रोने लगी। पुत्र अरुनेश व पुत्री संजना, सेजल, मोहनी का भी हाल बेहाल था।

राजू सिंह के पास ढाई बीघा जमीन है। ऐसे में परिवार के लोग आर्थिक संकट को लेकर भी परेशान हैं। परिजनों ने रविवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed