फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lab operator duped of 11.67 lakh in the name of trading

Farrukhabad News: ट्रेडिंग के नाम पर लैब संचालक से 11.67 लाख की ठगी

Wed, 16 Sep 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Lab operator duped of 11.67 lakh in the name of trading
फर्रुखाबाद। शहर के बढ़पुर स्थित फोटो लैब संचालक से ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 11.67 लाख रुपये की ठगी कर ली। लैब संचालक ने साढ़े पांच माह में यूपीआई से 26 बार में रुपये ट्रांसफर किए। साइबर ठगों के मोबाइल बंद होने पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शहर के कादरीगेट थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी कुलदीप मिश्र की बढ़पुर में लैब है। उन्होंने साइबर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा कि अप्रैल में उनके पास दो नंबरों से ट्रेडिंग के लिए फोन आए। फोन करने वाले व्यक्ति ने ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट की एप्लीकेशन मोबाइल में डाउनलोड कराई। कहा कि रुपये जमा करो और इसमें रकम काफी बढ़कर मिलेगी। मुनाफे के झांसे में आकर 11 लाख 67 हजार 91 रुपये अपने बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर किए। जब उनकी रकम वापस नहीं हुई और साइबर ठगों के मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गए तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इस पर उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराई। कुलदीप मिश्र ने बताया कि अप्रैल से अब तक उन्होंने 26 बार में रुपये ट्रांसफर किए।
विज्ञापन


आठ लीटर अवैध शराब बरामद की
फर्रुखाबाद। आबकारी निरीक्षक सुधांशु चौधरी ने स्टाफ के साथ कायमगंज क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर में दबिश दी। इस दौरान आठ लीटर अवैध शराब बरामद कर मौके पर मिली 360 किलो लहन नष्ट की। इसमें दो प्राथमिकी दर्ज कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed