फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   lab

ॉरेंसिक कार्यालय में खुलेगी बीफ लैब, भेजे गए उपकरण

Sat, 28 Sep 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
lab
अब जिले में ही गोवंश सहित पांच जानवरों के मांस की जांच हो सकेगी। शासन ने फॉरेंसिक कार्यालय में बीफ लैब खोलने की अनुमति दी है। लैब से संबंधित उपकरण व अन्य सामान भी आवंटित कर दिया गया है। एक माह के अंदर लैब का संचालन यहां शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अभी तक कहीं कोई मांस बरामद होने पर जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब में भेजा जाता था। वहां से रिपोर्ट आने में समय भी लगता था। इस दौरान लोग तमाम तरह की आशंकाएं जताते थे।
विज्ञापन

इसके चलते अब पुलिस लाइन के फॉरेंसिक कार्यालय में ही बीफ लैब खोल जाएगी। इससे आसानी से मांस का परीक्षण हो सकेगा और उसकी रिपोर्ट भी यहीं से दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी। जब जल्द रिपोर्ट मिलेगी तो पुलिस भी संबंधित मुकदमे में तेजी काम कर सकेगी। नमूने संकलित करने के लिए फ्रिज व अन्य सामान भी यहां शासन से भेज दिया गया है। उपकरण मेंलैपटॉप, केमिकल, काऊ किट आदि सामान मौजूद है।
बीफ लैब का संचालन फॉरेंसिक टीम के वैज्ञानिक व कर्मचारी करेंगे। इन लोगों को लखनऊ में प्रशिक्षण दिया जाएगा और डेमो भी कराया जाएगा। इसके बाद बीफ लैब का यही से संचालन होगा।
वैज्ञानिक ओमप्रकाश का कहना है कि बीफ लैब का सामान आवंटित हो गया है। सोमवार को एसपी को सामान दिखाया जाएगा। शीघ्र यहां पर बीफ लैब खुल जाएगी। इससे आसानी से गोवंश व अन्य जानवरों के मांस का यहां पर परीक्षण किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट भी यहीं तैयार कर दी जाएगी।

फॉरेंसिक कार्यालय में खुलने वाली बीफ लैब में गोवंश, भैंस, बकरी, ऊंट, समेत पांच जानवरों के मांस का परीक्षण किया जाएगा। सबसे पहले मांस का एंटीसिरम लिया जाएगा। मौके से मांस का नमूना लेकर उसे सुरक्षित किया जाएगा। बाद में केमिकल डालकर उस मांस का परीक्षण किया जाएगा और उसकी रिपोर्ट संबंधित थानेदार को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed