{"_id":"61e1baf855a0e71d7d6328dc","slug":"kovid-help-desk-was-removed-as-soon-as-the-additional-director-left-farrukhabad-news-knp6753372146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर निदेशक के जाते ही हटा दी गई कोविड हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर निदेशक के जाते ही हटा दी गई कोविड हेल्प डेस्क
विज्ञापन
कमालगंज सीएचसी पर थर्मल स्क्रीनिंग मशीन देखते अपर निदेशक जीके मिश्रा व एसीएमओ। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे अपर निदेशक ने कोविड हेल्प डेस्क के स्थान में बदलाव के निर्देश दिए। हेल्प डेस्क पर रखी थर्मल स्क्रीनिंग मशीन की बैटरी कम मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने टीकाकरण, ऑक्सीजन प्लांट व पीकू वार्ड की जानकारी ली। कहा कि लापरवाही बरतने से संक्रमण फैल रहा है। बिना मास्क अस्पताल में प्रवेश न दिया जाए। अपर निदेशक के जाते ही कोविड हेल्प डेस्क हटा दी गई।
अपर निदेशक डॉ. जीके मिश्रा शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोमेश अग्निहोत्री के कक्ष के पास चल रही कोविड हेल्प का स्थान बदलवाकर मुख्य गेट के पास कराया। डेस्क पर मौजूद कर्मचारी से उन्होंने थर्मल स्क्रीनिंग करने को कहा तो मशीन नहीं चली। कर्मचारी ने बताया कि मशीन की बैटरी चार्ज नहीं है।
इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि लापरवाही से ही संक्रमण बढ़ रहा है। बिना मास्क किसी को भी अस्पताल में प्रवेश न दिया जाए। सामाजिक दूरी का पालन कराएं। गेट पर ही कोरोना जांच कर रहे लैब टेक्नीशियन राजीव कटियार से पूछताछ की। कक्ष में बैठकर उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट व पीकू वार्ड की जानकारी ली।
विज्ञापन
प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि प्लांट की 130 लीटर प्रति मिनट (एलएमपी) की क्षमता है। पीकू वार्ड के 20 बेडों पर ऑक्सीजन पहुंचने की व्यवस्था है। अपर निदेशक ने टीकाकरण तेजी से कराने के निर्देश दिए। अपर निदेशक के जाते ही स्वास्थ्य कर्मियों ने मुख्य गेट से कोविड हेल्प डेस्क हटा दी। इस दौरान एनएचएम के डीपीएम राजन सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक कंचन बाला आदि मौजूद रहे।