{"_id":"6272c5aaa9e9871885408a5a","slug":"kotedar-farrukhabad-news-vidhayak-ghattauli-farrukhabad-news-knp69492889","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली मिलने पर विधायक ने सील कराईं तीन गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली मिलने पर विधायक ने सील कराईं तीन गोदाम
विज्ञापन
शमसाबाद में गोदाम में राशन की बोरी की तौल करातीं विधायक सुरभि गंगवार। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद। कोटेदारों की शिकायत पर बुधवार को विधायक ने खाद्य विभाग के गोदाम का निरीक्षण किया तो वहां धर्मकांटा पर ही घटतौली मिली। दोनों धर्मकांटा पर ट्रैक्टर-ट्राली की तौल में एक क्विंटल 90 किलो का अंतर मिला। इस पर विधायक ने गोदाम को सील करा दिया। गोदाम प्रभारी ने अभिलेख नहीं दिखाए। अब पूरे मामले की जांच की जाएगी।
क्षेत्र के कोटेदार कस्बा मंडी के पास स्थित खाद्य विभाग के गोदाम में राशन की घटतौली की लगातार शिकायत कर रहे थे। इस पर कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि गंगवार दोपहर 2:20 बजे गोदाम पहुंच गईं। विधायक ने गोदाम का निरीक्षण करने के बाद प्रभारी से स्टाक रजिस्टर मांगा।
इस पर गोदाम प्रभारी मृदुला यादव ने बताया कि अभिलेख भौतिक सत्यापन के लिए इटावा गए हैं। यह सुनकर विधायक का पारा चढ़ गया और उन्होंने गोदाम प्रभारी को लताड़ लगाई। मौके पर नगला दमू के कोटेदार रंजीत की राशन भरी ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी थी। विधायक ने उनका दोनों धर्मकांटों पर वजन कराया तो एक क्विंटल 90 किलो का अंतर मिला। इस दौरान अन्य कोटेदारों ने भी घटतौली की शिकायत की।
विज्ञापन
विधायक ने इलेक्ट्रिक कांटे पर गेहूं व चावल की बोरियों की तौल कराई तो कई बोरियां कम वजन की निकलीं। इस पर विधायक ने कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह से राशन घटतौली की शिकायत की। कोटेदारों ने गोदाम प्रभारी पर दबंगई व उत्पीड़न के भी आरोप लगाए। कुछ कोटेदारों ने कहा कि गोदाम एक सपा नेता का है।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शरद चंद्र दुबे मौके पर पहुंचे और कम वजन की 12 बोरियों को एक दुकान में रखवाकर सील कर दिया। कुछ देर बाद कायमगंज तहसीलदार कर्मवीर सिंह, डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह, पूर्ति निरीक्षक सुखदेव आदि ने मौके पर पहुंचकर विधायक से जानकारी ली और कोटेदारों से भी बात की। एसडीएम गौरव शुक्ला की मौजूदगी में राशन का गोदाम व एक धर्म कांटा सील कर दिया गया।
एसडीएम ने बताया राशन के स्टॉक का सत्यापन कराया जाएगा। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सत्यापन के बाद कोटेदारों को राशन वितरण किया जाएगा। पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य कुंवरजीत, सुनील रावत, डॉ. बीके गंगवार आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।
पीएचसी पर डॉक्टर मिले गैरहाजिर
शमसाबाद क्षेत्र के गांव फैजबाग स्थित पीएचसी का विधायक डॉ. सुरभि ने निरीक्षण किया तो डॉ. आशीष सिंह गैरहाजिर मिले। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने निरीक्षण किया। वहां डॉ. आशीष के अनुपस्थित मिलने पर सीएमओ से शिकायत की। सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा ने बताया कि डॉ. आशीष सिंह लगातार दो रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में भी उन्हें गैरहाजिर मिले थे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।