{"_id":"5f74c9df8ebc3e9b987d70a3","slug":"korona-se-99-sankrimit-farrukhabad-news-knp5857829117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से वृद्धा की मौत, सेंट्रल जेल के 69 कैदियों सहित 99 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से वृद्धा की मौत, सेंट्रल जेल के 69 कैदियों सहित 99 संक्रमित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में बुधवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 99 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें सेंट्रल जेल के 69 कैदियों की भी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। वहीं कानपुर में इलाज के दौरान संक्रमित वृद्धा की मौत हो गई। इससे जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या 41 हो गई है। जिले में कुल 2869 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1948 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी जिले में 880 केस एक्टिव हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को सेंट्रल जेल में कैदियों की एंटीजन किट से कोरोना जांच की गई। बुधवार को जांच रिपोर्ट में 69 कैदी संक्रमित मिले। इससे जेल में संक्रमित कैदियों की संख्या 490 हो गई। इसके अलावा शहर के मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी महिला, गंगानगर कालोनी निवासी युवक व अधेेड़, दुर्गा कालोनी निवासी एक ही परिवार चार लोग, आवास विकास निवासी युवक, बीबीगंज निवासी महिला, सुनहरी मस्जिद निवासी दंपति, नुनहाई कटरा निवासी पिता-पुत्र व गुुसरापुर के तीन लोगों सहित 30 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं फतेहगढ़ के मोहल्ला दुर्गा कालोनी निवासी 75 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला कानपुर के एयरफोर्स हास्पिटल में भर्ती थी। इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
सेंट्रल जेल में 74 नए संक्रमित कैदी मिले
सेंट्रल जेल फतेहगढ़ में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य टीम ने जेल पहुंचकर कैदियों की एंटीजन किट से कोरोना जांच की। कुल 100 कैदियों की टेस्टिंग की गई। इनमें 74 कैदी कोरोना संक्रमित मिले। सेंट्रल जेल अधीक्षक एसएचएम रिजवी ने बताया कि जेल में कुल 565 कैदी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।