{"_id":"5ec0194f8ebc3e908a717d47","slug":"korona-farrukhabad-news-knp560486330","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में पांच और मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में पांच और मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज
विज्ञापन
हॉटस्पाट मीरादरवाजा को जाने वाले रास्ते को बंद करने को सीएचसी शमसाबाद के पास बैरियर ले जाते पुलि?
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शनिवार को एक ही गांव के मुंबई से आए पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्हें इटावा के जसवंत नगर स्थित एल-1 अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चार दिन पूर्व इसी गांव की महिला समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 13 पहुंच गया।
कमालगंज के राजेपुर सरायमेंदा गांव में मई के पहले सप्ताह में 80 लोग मुंबई से आ चुके हैं। सभी होम क्वारंटीन हैं। गुरुवार को मेडिकल मोबाइल यूनिट ने गांव में 27 लोगों के नमूने लिए थे। शनिवार को जांच रिपोर्ट में 45 वर्षीय तीन, 26 व 29 वर्षीय दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन्हें इटावा के सीएचसी जसवंत नगर में बने कोविड-19 एल-1 अस्पताल भेज दिया गया।
इससे पूर्व 7 मई को मुंबई से दो युवक व दो महिलाएं टेंपो से आए थे। चारों कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें मीरादरवाजा निवासी जिले का पहला कोरोना पॉजिटिव 9 मई और शेष तीन की 12 मई को पॉजिटिव रिपोर्ट आयी थी। इसी दिन मुंबई से लौटे शेखपुर निवासी युवक व अहमदाबाद से लौटे बजरिया निवासी भाजपा नेता के भाई-भाभी भी संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन
वहीं अहमदाबाद से आए भोलेपुर के बेवर रोड बगिया निवासी इंजीनियर 10 मई की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जनपद में आठ दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 13 पहुंच गई है। अभी इंजीनियर के 10 परिजनों व राजेपुर सरायमेंदा निवासी संक्रमितों के 10 परिजनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।