{"_id":"586a95834f1c1b1c7e158603","slug":"killed-in-police-firing-crooks","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस फायरिंग में बदमाश की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस फायरिंग में बदमाश की मौत
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ा खून।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना जहानगंज के गांव भड़ौसा में दबिश के दौरान हुई फायरिंग में घर में बैठे बदमाश की मौत हो गई। मृतक पर एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसके भाई ने अज्ञात पुलिस व सादे कपडे में आए सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसपी का कहना है कि कानपुर देहात क्राइम ब्रांच के दबिश देने की बात सामने आई है। मामले की जांच कमालगंज थाना प्रभारी को सौंपी गई है।
कमालगंज थाना क्षेत्र के न्यामत नगर भड़ौसा निवासी किस्मत (35) पर कई मामले दर्ज हैं।
उसके भाई इरफान का आरोप है कि सोमवार दोपहर 3:30 बजे किस्मत घर के बाहर नीम के पास खड़ा था। इसी दौरान सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी आई। इसमें दो पुलिस की वर्दी में और पांच सादे ड्रेस में थे। सादे ड्रेस में मौजूद एक व्यक्ति ने रिवाल्वर से किस्मत को गोली मार दी।
उसे 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह सीएचसी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसपी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि पता चला है कि कानपुर देहात की क्राइम ब्रांच पुलिस उसे पकड़ने आई थी।
विज्ञापन
छीना-झपटी में किस्मत को गोली लग गई। मामले की विवेचना थाना जहानगंज से न कराकर कमालगंज से कराई जाएगी। दूसरी तरफ जहानगंज के थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव का कहना है कि उनके थाने में किसी भी जिले की पुलिस ने आमद नहीं कराई है और न ही उन्हें दबिश देने की सूचना दी गई है।