फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kick and punches in front of police in hospital

पुलिस के सामने अस्पताल में चले लात-घूंसे

Mon, 15 Feb 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Kick and punches in front of police in hospital
निजी अस्पताल में तीमारदारों व कर्मचारियों में होती मारपीट। - फोटो : FARRUKHABAD
अस्पताल में पुलिस के सामने चले लात-घूंसे
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार दे रात अस्पताल कर्मियों ने मरीज के तीमारदारों को पीट दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी के सामने भी दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। डॉक्टर ने रुपये लूटने का आरोप भी लगाया है। सीओ सिटी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
न्यू आवास विकास कालोनी निवासी नत्थूलाल तिवारी को हालत बिगड़ने पर कालोनी के ही एक निजी अस्पताल में रविवार दोपहर दो बजे भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया। रात नौ बजे नत्थूलाल का नाती आशू दुबे उन्हें देखने पहुंचा। बाहर कर्मचारियों से बातचीत हुई। आशू ने रेफर करने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस पर अस्पताल कर्मचारी अभद्रता पर उतर आए। उन्होंने हाथापाई कर दी। सूचना पर आवास विकास चौकी प्रभारी विशेष कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही अस्पताल कर्मचारियों ने भर्ती वृद्ध के परिजनों पर हमला बोल दिया। लात-घूंसों से जमकर पीटा। पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर नियंत्रण किया। पुलिस के सामने परिजनों के कहने पर कर्मचारियों ने नत्थू लाल को बाहर निकला तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। इससे फिर हंगामा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि जब अस्पताल संचालक से शिकायत की, तो उन्होंने लूट का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। पुलिस के समझाने पर परिजन शव लेकर चले गए। उन्होंने सोमवार दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद ही अस्पताल के अंदर मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। इसे पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया। तो जांच शुरू हुई। इस पर पीड़ित आशू दुबे ने कोतवाली में अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है।

सीओ सिटी राजवीर सिंह ने कहा कि एक अस्पताल में मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पर कार्रवाई होगी। चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि अस्पताल के कार्यालय में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मारपीट शुरू हो गई। शोर सुनकर बाहर निकले, तब दोनों पक्षों को दूर-दूर किया। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed