{"_id":"9364d4822f16c29e29d4b4a99e3d6715","slug":"khanta-panic-stricken-villagers-left-the-valley-to-go-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशतजदा ग्रामीणों ने खंता नाले के पास जाना छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशतजदा ग्रामीणों ने खंता नाले के पास जाना छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कमालगंज थाना क्षेत्र में संयोगिता मार्ग स्थित खंता नाला में प्रतिबंधित कारतूसों के खोखों की बरामदगी के मामले में खुफिया एजेंसियों को मशक्कत के बावजूद अभी तक कोई क्लू नहीं मिला है। हालांकि खुफिया एजेंसियों ने जाल बिछा कर कई संदिग्धों को अपने राडार पर ले रख है। उधर दहशतजदा ग्रामीणों ने खंता नाला के पास खेतों में जाना छोड़ दिया है।
विज्ञापन
30 नवंबर से चार दिसंबर तक कमालगंज थाना क्षेत्र में संयोगिता मार्ग स्थित खंता नाला में 10,576 प्रतिबंधित कारतूसों के खोखे बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस इस मामले में बर्खास्त आरमरर असगर अली को संदिग्ध मान रही है। उसके यहां छापा भी पड़ चुका है, लेकिन वह भूमिगत है। मामले के खुलासे के लिए एसटीएफ, इंटेलीजेंस और एटीएस टीमें डेरा डाले हैं। लेकिन अभी तक इन्हें कोई क्लू नहीं मिला है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियां जिले के कई संदिग्धों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए है। इनके खिलाफ पुख्ता सुबूत जुटाया जा रहा है ताकि संदिग्धों को बचने का मौका न मिले। वहीं, कुछ लोग खंता नाला में खोखों की बरामदगी को आईएसआई से जोड़ रहे हैं। उधर डर की वजह से ग्रामीणों ने खंता नाला के पास खेतों में जाना छोड़ दिया है। मेरठ में गिरफ्तार पाकिस्तानी जासूस एजाज ने जिले के जिन लोगों से मोबाइल पर बातचीत की है, उनकी भी जांच खुफिया एजेंसियां कर रही हैं।
विज्ञापन